Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JAC Jharkhand 10th 12th Result Live: झारखंड में मैट्रिक व इंटर के रिजल्ट घोषित... शिक्षा मंत्री ने आनलाइन जारी किया परिणाम

JAC Jharkhand 10th 12th Result Live Updates 2022 झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आज बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। शिक्षा मंत्री ने आनलाइन परीक्षा परिणाम को जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

By M EkhlaqueEdited By: Updated: Tue, 21 Jun 2022 04:05 PM (IST)
Hero Image
JAC Jharkhand 10th 12th Result Live: झारखंड में मैट्रिक व इंटर के रिजल्ट घोषित। शिक्षा मंत्री ने जारी किया परिणाम

रांची, डिजिटल डेस्क। JAC Jharkhand 10th 12th Result Live Updates 2022 अंततः झारखंड के परीक्षार्थियों के इंतजार की घड़ियां आज मंगलवार को खत्म हुईं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी JAC Board ने 10वीं और 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 12वीं साइंस विषय का परिणाम अभी जारी किया गया है। कला और कामर्स विषयक परिणाम चंद रोज बाद जारी होने की उम्मीद है। शिक्षा मंत्री ने ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया। इसमें मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट शामिल है। मैट्रिक में 4 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। मैट्रिक में 95.5 प्रतिशत परिणम रहा है।

झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने मंगलवार दोपहर बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल कार्यालय से ऑनलाइन इस परीक्षा परिणाम को जारी किया। उन्होंने समय पर परीक्षा परिणाम जारी किए जाने पर प्रसन्नता जताई है। शिक्षा मंत्री ने परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है। झारखंड बोर्ड की ओर से बताया गया कि 10th में 60.4% छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं। वहीं 33.3℅ प्रतिशत छात्र प्रतिशत सेकंड डिवीजन से पास हुए हैं। जबकि थर्ड डिवीजन से 6.3% छात्र पास हुए हैं। इंटर साइंस विषय में कुल 66304 छात्र शामिल हुए थे। इंटर साइंस में 92.25 प्रतिशत रिजल्ट हुआ है।

इंटर साइंस में कोडरमा बेहतर, गुमला का रिजल्ट खराब

झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अनुसार, इंटरमीडिएट विज्ञान की परीक्षा में झारखंड के कोडरमा जिले का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा है। यहां से परीक्षा में शामिल 97.64 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इंटरमीडिएट विज्ञान में सबसे खराब रिजल्ट गुमला का रहा, जहां से 82.52 प्रतिशत विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हुए। यहां 17.34 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हो गए हैं। इस परीक्षा में पूरे राज्य का रिजल्ट 92.19 प्रतिशत रहा जो पिछले साल लगभग 5.3 प्रतिशत अधिक है।

झारखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करते शिक्षा मंत्री व अध्यक्ष अनिल कुमार महतो व अन्य

अध्यक्ष ने वादे के मुताबिक जारी किया परिणाम

मालूम हो कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष अनिल कुमार महतो ने कुछ माह पहले दैनिक जागरण से एक इंटरव्यू में कहा था कि इस वर्ष मैट्रिक और इंटर परीक्षा के परिणाम 30 जून तक हर हाल में जारी कर दिए जाएंगे। अध्यक्ष ने अपने वादे के मुताबिक इस बार 30 जून से पहले ही परीक्षा परिणाम जारी कर परीक्षार्थियों को चौंका दिया है। बताया जाता है कि इंटर कला और कामर्स विषय के परिणाम भी लगभग तैयार हो गये हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से उसे भी शीघ्र जारी कर दिया जाएगा।

झारखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करते शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो। मौके पर मौजूद अध्यक्ष अनिल कुमार महतो व अन्य।

मैट्रिक-इंटर में साढ़े सात लाख परीक्षार्थी

मालूम हो कि इस वर्ष मैट्रिक और इंटर परीक्षा में कुल साढ़े सात लाख परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। इनमें 4 लाख परीक्षार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने दसवीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। वहीं, साढ़े तीन लाख परीक्षार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने इंटर की परीक्षा में भाग लिया था। लंबे समय से परीक्षार्थी इस परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे। आज जैसे ही इस परिणाम की घोषणा हुई, उनके चेहरे खिल उठे।

यहां सर्च कीजिए अपना परिणाम

चूंकि यह परीक्षा परिणाम आनलाइन जारी किया गया है, इसलिए आप अगर अपना परिणाम देखना चाहते हैं तो झारखंड एकेडमिक काउंसिल की इस वेबसाइट पर जाकर तुरंत परिणाम देख सकते हैं। वेबसाइट का लिंक है- @jacresults.com, @jac.jharkhand.gov.in

जानिए, खास बातें

  • मैट्रिक परीक्षा में छह स्टूडेंटस टाप किए हैं, इनमें पांच छात्राएं शामिल हैं।
  • इंटर विज्ञान की परीक्षा में बेटियों ने बाजी जीत ली है, 92.24 फीसद छात्राएं पास हुई हैं।
  • इंटर साइंस श्रेणी में कोडरमा जिले के स्टूडेंटस ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
  • इसबार इंटर साइंस में सबसे खराब प्रदर्शन गुमला जिले का छात्रों का रहा है।

मैट्रिक परीक्षा टाप करने वाले स्टूडेंटस की सूची

  • अभिजीत शर्मा : एसआरके हाई स्कूल, बिष्ठुपुर, जमशेदपुर
  • तन्नु कुमारी : प्लस टू हाई स्कूल, बोआरीजोर
  • तानिया साह : कार्मेल हाई स्कूल, चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम
  • रिया कुमारी : गर्ल्स हाई स्कूल, हरिहरगंज,
  • निशा वर्मा : इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग
  • नीशु कुमारी : कार्मेल हाई स्कूल, चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम
आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर