Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JAC Jharkhand 10th Result 2022: मैट्रिक परीक्षा परिणाम में उत्तरी छोटानागपुर सबसे आगे... जानिए, आपके प्रमंडल की क्या रही स्थिति

JAC Jharkhand 10th Result 2022 झारखंड बोर्ड द्वारा मंगलवार को जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में दक्षिणी छोटानागपुर संताल कोल्हान प्रमंडल के परिणाम में गिरावट देखी गई। उत्तरी छोटानागपुर और पलामू में सुधार हुआ है। दक्षिणी छोटानागपुर और कोल्हान में बेटियां आगे रहीं। बाकी प्रमंडलों में लड़के।

By M EkhlaqueEdited By: Updated: Tue, 21 Jun 2022 08:35 PM (IST)
Hero Image
JAC Jharkhand 10th Result 2022: मैट्रिक परीक्षा परिणाम में उत्तरी छोटानागपुर सबसे आगे... जानिए, आपके प्रमंडल की क्या रही स्थिति

रांची, राज्य ब्यूरो। JAC Jharkhand 10th Result 2022 झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक की परीक्षा में वैसे तो सभी प्रमंडलों का परिणाम अच्छा रहा है, लेकिन इसमें उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का परिणाम सबसे बेहतर है। इस प्रमंडल के 96.69 प्रतिशत परीक्षार्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। वहीं, इसमें संताल परगना प्रमंडल सबसे पीछे रहा। हालांकि यहां भी 93.28 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। पिछले वर्ष के परिणाम की तुलना करें तो दक्षिणी छोटानागपुर, संताल परगना तथा कोल्हान प्रमंडल के परिणाम में गिरावट आई है। वहीं, उत्तरी छोटानागपुर व पलामू प्रमंडल के परिणाम में सुधार हुआ है।

छात्राओं में सबसे अच्छा परिणाम दक्षिणी छोटानागपुर का

मैट्रिक की परीक्षा में छात्रों के परिणाम में भी उत्तरी छोटानागपुर सबसे आगे रहा है। हालांकि छात्राओं में सबसे अच्छा परिणाम दक्षिणी छोटानागपुर का रहा है। सबसे कम कोल्हान प्रमंडल में 93.65 प्रतिशत छात्र तथा संताल में 92.45 छात्राएं ही उत्तीर्ण हो पाईं। दक्षिणी छोटानागपुर और कोल्हान में बेटियां आगे रहीं, जबकि अन्य तीन प्रमंडलों उत्तरी छोटानागपुर, संताल परगना तथा पलामू में लड़के आगे रहे। बता दें कि ओवरआल परिणाम में लड़के लड़कियों से थोड़ा आगे रहे हैं। इस परीक्षा में शामिल 95.71 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं, इस परीक्षा में शामिल 95.50 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं।

किस प्रमंडल का रहा कैसा परिणाम (आंकड़े प्रतिशत में)

  • प्रमंडल वर्ष 2021 ------- वर्ष 2022
  • दक्षिणी छोटानागपुर -- 96.93 -- 96.03
  • उत्तरी छोटानागपुर -- 96.26 -- 96.69
  • पलामू -- 95.39 -- 96.19
  • संताल परगना -- 94.66 -- 93.28
  • कोल्हान -- 96.15 -- 94.06
  • कुल -- 95.95 -- 95.60

किस प्रमंडल में कितने प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण

  • प्रमंडल - छात्र - छात्राएं
  • दक्षिणी छोटानागपुर - 95.21 - 96.72
  • उत्तरी छोटानागपुर - 96.87 - 96.54
  • पलामू - 96.84 - 95.60
  • संताल परगना - 94.19 - 92.45
  • कोल्हान - 93.65 - 94.44
  • कुल - 95.71 - 95.50
आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर