Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JAC Matric, Inter Exam 2023 में बदल जाएगा प्रश्न पत्रों का पैटर्न, देखें Details

Jharkhand Academic Council JAC झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक बोर्ड ने एक बार फिर 2023 सत्र के लिए 10वीं व 12वीं के परीक्षा पैटर्न में बदलाव के संकेत दिए गए हैं। 40 अंक की परीक्षा में 30 अंक के प्रश्न एक-एक अंक के होंगे। पूरी डिटेल देखें...

By Sanjay KumarEdited By: Updated: Thu, 22 Sep 2022 11:39 AM (IST)
Hero Image
Jharkhand Academic Council, JAC: जैक मैट्रिक व इंटर परीक्षा में प्रश्न पत्रों का पैटर्न बदलेगा।

रांची, जासं। Jharkhand Academic Council, JAC झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक बोर्ड बदलाव के दौर से गुजर रहा है। लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं। मैट्रिक और इंटर के अलावा कक्षा नौवीं, 11वीं की बोर्ड परीक्षा में भी प्रश्न पत्र के पैटर्न में भी बदलाव की बता कही जा रही है। इससे पूर्व वर्ष 2020 में भी प्रश्नपत्र के पैटर्न में बदलाव किया गया था। इसके बाद वर्ष 2021 में परीक्षा नहीं हुई थी, वर्ष 2022 में फिर पैटर्न उसके बदला गया था।

एक बार फिर 2023 सत्र के लिए 10वीं व 12वीं के परीक्षा पैटर्न में बदलाव के संकेत दिए गए हैं। नए सत्र यानी 2023-24 से इसे लागू करने के कयास भी लगाए जा रहे हैं। इसे लेकर पूरी तैयारी भी कर ली गई है। हालांकि जैक बोर्ड के पदाधिकारी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि कोई नोटिफिकेशन जारी किया गया है। वहीं अंदरखाने की रिपोर्ट यह है कि नए सत्र से पैटर्न में बदलाव कर दिया जाएगा। बताया गया है कि वर्ष 2022 की तरह परीक्षा दो टर्म में ली जाएगी लेकिन प्रश्नपत्र का पैटर्न अलग रहेगा।

परीक्षा पैटर्न में बदलाव के बाद कैसा होगा प्रश्न पत्र का प्रारूप

40 अंक की परीक्षा में 30 अंक के प्रश्न एक-एक अंक के होंगे। इनमें 20 अंक के प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। इसके अलावा परीक्षार्थी को पांच प्रश्नों का उत्तर एक-एक शब्द में, तो पांच प्रश्न का उत्तर एक-एक पंक्ति में देना होगा। ये प्रश्न भी एक-एक अंक के होंगे। एक अंक के कुल प्रश्नों की संख्या भी 30 होगी। इसके अलावा तीन प्रश्न ढाई-ढाई अंक के होंगे। इनमें से किसी दो प्रश्न का जवाब परीक्षार्थी को देना होगा। इसके अलावा एक प्रश्न पांच अंक होगा। पांच अंक के प्रश्न के लिए भी परीक्षार्थी को दो विकल्प दिए जाएंगे। ढाई अंक के प्रश्न का जवाब पांच पंक्ति में देना होगा। दोनों टर्म की परीक्षा का प्रारूप एक समान होगा। दोनों में मिलाकर 80 अंक की परीक्षा होगी। 20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन होगा। आंतरिक मूल्यांकन उन्हीं विषयों में होगा, जिसमें प्रायोगिक परीक्षा नहीं होगी। इंटरमीडिएट में जिन विषयों में 30 अंक की प्रायोगिक परीक्षा होगी, उनमें लिखित परीक्षा 70 अंक की होगी। जेसीइआरटी द्वारा पाठ्यक्रम जैक को उपलब्ध कराया गया है। इसे वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

नवंबर व मार्च में परीक्षा लेने की चल रही तैयारी

पहले चरण की परीक्षा नवंबर अंत या दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू होगी। वहीं दूसरे चरण की परीक्षा की परीक्षा मार्च 2023 में होगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा परीक्षा फार्म जमा लेने की प्रक्रिया इस माह अंत तक या अक्टूबर के पहले सप्ताह में शुरू की जाएगी। मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में प्रति वर्ष लगभग आठ लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होते हैं।

वर्ष 2022 में अलग था प्रश्न का पैटर्न

वर्ष 2022 में भी परीक्षा दो टर्म में ली गई थी। फर्स्ट टर्म की परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय थे। परीक्षा में पूछे गए सभी 40 प्रश्न एक-एक अंक के थे। वहीं दूसरे टर्म की परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न नहीं पूछे गए थे। परीक्षा में उत्तरीय सभी प्रश्न पूछे गए थे। इस वर्ष अति लघुउत्तरीय लघुउत्तरीय व दीर्घ 2023 की परीक्षा में बदलाव किया गया है। मैट्रिक और इंटर के अलावा कक्षा नौवीं, 11वीं की बोर्ड परीक्षा में भी प्रश्न पत्र के पैटर्न में बदलाव किया जा सकता है। इससे पूर्व वर्ष 2020 में भी प्रश्न के पैटर्न में बदलाव किया गया था। इसके बाद वर्ष 2021 में परीक्षा नहीं हुई थी, वर्ष 2022 में फिर पैटर्न उसके बदला गया था।

शिक्षकों व जैक की बढ़ेगी परेशानी

एक ही परीक्षा को कई चरणों में निष्पादित करने के लिए जहां शिक्षा विभाग सभी कार्रवाई कर रहा है। वहीं दूसरी ओर शिक्षकों व जैक बोर्ड के पदाधिकारी से लेकर कर्मियों तक की परेशानी भी बढ़ सकती है। दरअसल परीक्षा विभिन्न चरणों में कराए जाने से पूर्व कापी व प्रश्न पत्र की तैयारी, परीक्षा के बाद मूल्यांकन और फिर रिजल्ट प्रकाशन की जिम्मेवारी भी शिक्षकों से लेकर जैक बोर्ड की होगी। लिहाजा, इनकी परेशानी दोगुनी हो जाएगी।

दिशा निर्देश नहीं हुआ है प्राप्त

झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष डा अनिल कुमार महतो ने बताया कि 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए हो रहे बदलाव को लेकर अब तक कोई दिशा निर्देश विभाग के स्तर पर प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि इस संबंध में कुछ जानकारी जरुर मिली है। लेकिन कहां और क्या बदलाव होगा इस पर विभागीय तौर पर चर्चा नहीं हुई है। हम लगातार विद्यार्थियों के हित में ही बदलाव ला रहे हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें