Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JAC Result 2023: 12वीं कामर्स में सृष्टि कुमारी और आर्ट्स में कशिश परवीन बनीं टाॅपर, बेटियों का दिखा दबदबा

झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानि जैक बोर्ड ने 12वीं कामर्स और आर्ट्स के रिजल्‍ट का ऐलान कर दिया है और इस बार जैक में इंटर में बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है। जैक बोर्ड अध्यक्ष डा. अनिल कुमार महतो ने उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenUpdated: Tue, 30 May 2023 04:06 PM (IST)
Hero Image
जैक बोर्ड 12वीं कामर्स और आर्ट्स के रिजल्‍ट।

जासं, रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानि जैक बोर्ड ने 12वीं कामर्स और आर्ट्स के रिजल्‍ट का ऐलान कर दिया है। अबकी बार सभी विद्यालयों का परिणाम बेहद अच्छा रहा है। जैक में इंटर में इस बार बेटियों का जलवा देखने को मिला है।

बोर्ड अध्‍यक्ष ने पास करने वाले स्‍टूडेंट्स को दीं शुभकामनाएं

जैक बोर्ड अध्यक्ष डा. अनिल कुमार महतो ने उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी नई ऊंचाइयों को छुएं, यही कामना है...। उन्‍होंने कहा कि जैक बोर्ड लगातार अपने प्रदर्शन को सुधारने की दिशा में प्रयासरत है। पिछले दो वर्षों के दौरान सेशन को नियमित कर दिया गया है। साथ ही हमारे छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त कर नाम रौशन किया है। सभी विद्यार्थियों के के शिक्षक व अभिभावकों को  शुभकामनाएं।

कॉमर्स का कुछ ऐसा रहा हाल

अबकी बार कामर्स में उर्सलाइन इंटर कालेज रांची की सृष्टि कुमारी ने 480 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि मोइस परवीन (उर्सलाइन इंटर कालेज रांची) ने 479 अंक के साथ दूसरा व रिया कुमारी (मारवाड़ी वीमेंस कालेज रांची), प्रियंका कुमारी (उर्सलाइन इंटर कालेज रांची), रिया केसरी (आरएलएसवाई कालेज झुमरी तिलैया कोडरमा) और सृष्टि कुमारी (उर्सलाइन इंटर कालेज रांची) ने 475 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

आर्ट्स की कुछ ऐसी रही स्थिति

वहीं आर्ट्स में कशिश परवीन (डीएवी कतरासगढ़ धनबाद) ने 469 अंक के साथ पहला स्थान, दीक्षा साहू (एमएलए इंटर महिला कालेज लोहरदगा) ने 465 अंक के साथ दूसरा स्थान जबकि सुधांशु कुमार (संत जेवियर कालेज रांची) ने 464 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

ये रहे मौजूद

मौके पर जैक बोर्ड अध्यक्ष डा अनिल कुमार महतो, डायरेक्टर सेकेंडरी सुनील कुमार, संयुक्त सचिव जैक बोर्ड सत्यभामा कुमारी, अरविंद कुमार के साथ जैक बोर्ड सचिव डा महीप कुमार सिंह मौजूद रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें