Move to Jagran APP

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा मनाएगा आंदोलनकारी दिवस, जानें कौन हैं जयपाल सिंह मुंडा

Lohardaga News झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के लोहरदगा जिला समिति की बैठक में जयपाल सिंह मुंडा की जयंती को झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इसकी जानकारी मोर्चा केंद्रीय उपाध्यक्ष कयूम खान ने दी।

By Madhukar KumarEdited By: Updated: Sun, 26 Dec 2021 02:58 PM (IST)
Hero Image
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा मनाएगा आंदोलनकारी दिवस, जानें कौन हैं जयपाल सिंह मुंडा
लोहरदगा, जागरण संवाददाता। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के लोहरदगा जिला समिति की बैठक में जयपाल सिंह मुंडा की जयंती को झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इसकी जानकारी मोर्चा केंद्रीय उपाध्यक्ष कयूम खान ने दी।

3 जनवरी को मनाई जाएगी जयपाल सिंह मुंडा की जयंती

उन्होंने बताया कि आगामी 03 जनवरी को समाहरणालय मैदान में जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनाई जाएगी। मोर्चा से जुड़े नेताओं ने कहा है कि जिला समिति की बैठक में केन्द्रीय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो, वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुजूर, भुनेश्वर केवट, कयूम खान, सरोजिनी कच्छप, विनीता खलखो सहित कई लोग भाग लेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद 29 दिसंबर की आहूत झारखंड बंद को वापस लेने सहित विगत कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही कार्यक्रमों के बाद दिवंगत झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व विधायक कमल किशोर भगत और जोखन भगत को शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी।

आंदोलनकारियों से बैठक में शामिल होने की अपील

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा लोहरदगा जिला समिति के संयोजक प्रो. विनोद भगत, कार्यकारी अध्यक्ष अमर किन्डो, महासचिव शाहिद अहमद, सचिव विशेषण भगत, प्रवक्ता अनिल कुमार भगत, चैतू मुंडा, सोमा भगत, रूस्तम खान, दिनेश साहु, जहांआरा बेगम, दशरथ उरांव, रामधनी भगत, राजू गुप्ता, सुखराम भगत, बिमलावती कुमारी, लक्ष्मी देवी, जगदीश उरांव, भोला भगत, सूरजमोहन लकड़ा ने कहा है कि आंदोलनकारियों का चिन्हितीकरण कार्य में तेजी लाने, जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने, मान-सम्मान, पेंशन, नियोजन आदि 11 सूत्री मांगों को लेकर विगत 7 से 9 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी में महाधरना व 11 को प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। नेताओं ने कहा है कि लोहरदगा के आंदोलनकारियों को पिछले पांच महीने से पेंशन का भुगतान नहीं की गई है। जिससे उनके समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। नेताओं ने जिले के विभिन्न प्रखंडों व शहरी क्षेत्र के (चिन्हित अथवा अचिन्हित) सभी आंदोलनकारियों से अपील किया है कि निर्धारित स्थान पर ससमय पहुंचकर बैठक को सफल बनाएं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।