Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महामुकाबले का आगाज: आज से शुरू हो रहा झारखंड एशियन महिला हाॅकी चैंपियनशिप, भरत का होगा दुनिया से सामना

आज से झारखंड एशियन महिला हाॅकी चैंपियनशिप शुरू हो रहा है। इसका आयोजन मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह स्टेडियम में किया जा रहा है। इसके लिए कोरिया जापान व मलेशिया चीन व थाइलैंड की टीमें रांची पहुंच गई है। प्रतियोगिता के मद्देनजर बुधवार को अभ्‍यास के दौरान खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। मैच देखने के लिए स्‍टेडियम में एंट्री फ्री होगी।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenUpdated: Thu, 26 Oct 2023 10:44 AM (IST)
Hero Image
झारखंड एशियन महिला हाॅकी चैंपियनशिप का आगाज आज से।

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड एशियन महिला हाॅकी चैंपियनशिप के मुकाबले शुक्रवार से मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम समेत कोरिया, जापान व मलेशिया की टीमों ने बुधवार को जमकर पसीना बहाया।

रांची एयरपोर्ट पर हॉकी कोरिया की टीम

आज तीन मैच खेले जाएंगे

वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चीन व थाइलैंड की टीमें बुधवार को रांची पहुंच गईं। दोनों टीमों का एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। चैंपियनशिप के पहले दिन तीन मैच खेले जाएंगे।

मेजबान भारत का सामना थाइलैंड से (रात साढ़े आठ बजे), जापान का मलेशिया से (शाम चार बजे) व चीन का कोरिया से (शाम सवा छह बजे) से होगा।

बुधवार सभी तैयारियों की अंतिम समीक्षा

बुधवार अरुण कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड की अध्यक्षता में हॉकी स्टेडियम स्थित कॉन्फ्रेंस हाल में आयोजित बैठक में तैयारियों की अंतिम रूप से समीक्षा करते हुए सफल आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। अरुण कुमार सिंह ने आयोजन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

खिलाड़ियों के आगमन, उनके ठहरने की व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, ट्रैफिक, वेंडिंग जोन आदि को लेकर पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए उन्होंने आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए। अरुण कुमार सिंह ने कहा कि स्टेडियम में प्रवेश नि:शुल्क है।

बैठक में ये सभी रहे उपस्थित

बैठक में अपर मुख्य सचिव, गृह, कला एवं आपदा प्रबंधन विभाग, अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग, सचिव, भवन निर्माण विभाग, सचिव, पर्यटन, कला–संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड, पुलिस महानिदेशक झारखंड, उपायुक्त, रांची, वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची, नगर आयुक्त, रांची नगर निगम, निदेशक, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, उप विकास आयुक्त, रांची, प्रबंधक निदेशक, झारक्राफ्ट, निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय, झारखंड, महासचिव, हाकी इंडिया, संयुक्त निदेशक, हाकी इंडिया, निदेशक, बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट रांची, निदेशक, संस्कृति, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, झारखंड, पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड अग्निशमन सेवा, रांची, पुलिस अधीक्षक (यातायात) राँची एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

उम्मीद हैं कि इस आयोजन से राज्य में खेल को और बढ़ावा मिलेगा। खिलाड़ी यहां पहुंच रहे है और खूब एन्जाय भी कर रहे है। इससे पहले झारखंड में इतने उत्साह से कोई भी आयोजन नही हुआ है। हम सभी लोग इसमे पूरे जोश के साथ लगे हुए है। दुनिया के नामीगिरामी खिलाड़ी झारखंड की धरती पर हैं, जिसे मैदान में सभी लोग बिना टिकट देख सकते हैं- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री।

बड़े स्क्रीन पर मैच का मजा ले सकेंगे दर्शक

राज्य सरकार ने दर्शकों के लिए मोरहाबादी मैदान में भी मैच देखने की व्यवस्था की है। स्टेडियम में दर्शकों के भर जाने के बाद गेट नंबर एक छोड़कर अन्य गेट बंद कर दिए जाएंगे। ऐसे में इच्छुक दर्शक मोराबादी मैदान में लगे बड़े स्क्रीन पर मैच का प्रसारण देख सकेंगे।

स्‍टेडियम में ऐसे होगी एंट्री

मोरहाबादी मैदान में मैच देखने वाले के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था ऑक्सीजन पार्क की तरफ होगी। गेट नंबर तीन वापू वाटिका के सामने व गेट नंबर चार प्रेस क्लब के बगल से आम दर्शक स्टेडियम में प्रवेश कर सकेंगे। जबकि गेंट नंबर एक से खिलाड़ी व हाॅकी इंडिया के पदाधिकारियों का प्रवेश होगा।

जबकि दो से स्टेडियम के मुख्य प्रवेश द्वार से वीवीआईपी, मीडिया एवं निमंत्रण कार्डधारी दर्शकों का प्रवेश होगा। यहां से प्रवेश करने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था मोरहाबादी मैदान में बने स्टेज के पीछे होगा। दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम को पूरी तरह से तैयार किया जा चुका है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर