Move to Jagran APP

Jharkhand AJSU Candidates: विधानसभा चुनाव के लिए आजसू के उम्मीदवार लगभग तय, सिर्फ घोषणा बाकी; देखें लिस्ट

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आजसू (AJSU) पार्टी के 10 सीटों पर उम्मीदवार लगभग तय हो चुके हैं। सिर्फ पार्टी द्वारा इसकी घोषणा होनी बाकी है। वहीं अबुआ झारखंड पार्टी सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी की संसदीय समिति की शुक्रवार को स्व. एनई होरो के सीरम टोली स्थित आवास पर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

By Neeraj Ambastha Edited By: Rajat Mourya Updated: Fri, 18 Oct 2024 10:05 PM (IST)
Hero Image
आजसू पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट लगभग तैयार। फोटो- सोशल मीडिया

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Vidhan Sabha Election 2024 आजसू पार्टी के 10 सीटों पर उम्मीदवार तय हैं। सिर्फ पार्टी द्वारा इसकी घोषणा होनी बाकी है। बताया गया है कि इससे पहले पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर औपचारिक मुहर लगेगी, जिसके बाद सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।

एनडीए गठबंधन के तहत आजसू पार्टी (Jharkhand AJSU Candidates List) को मिली 10 सीटों में सिल्ली से सुदेश महतो, रामगढ़ से सुनीता चौधरी, गोमिया से डा. लंबोदर महतो, ईचागढ़ से हरेलाल महतो, मांडू से तिवारी महतो, जुगसलाई से रामचंद्र सहिस का चुनाव लड़ना तय है। डुमरी से यशोदा देवी उम्मीदवार होंगी जिन्हें पार्टी ने उपचुनाव में भी उम्मीदवार बनाया था।

पाकुड़ से अजहर इस्लाम आजसू के उम्मीदवार होंगे जो हाल ही में पार्टी में सम्मिलित हुए हैं। अकील अख्तर द्वारा इस्तीफा देने के बाद पार्टी ने अजहर को सदस्यता दिलाई थी। इसी तरह, लोहरदगा से पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत तथा मनोहरपुर से बिरसा मुंडा आजसू के उम्मीदवार हो सकते हैं। पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में भी इन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था।

क्या BJP के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे रोशनलाल चौधरी?

इधर, आजसू पार्टी को बड़कागांव सीट नहीं मिलने से पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी का भाजपा के सिंबल से चुनाव लड़ने की संभावना बढ़ गई है। बताया जाता है कि भाजपा इस शर्त के साथ यह सीट उन्हें देने को तैयार है कि वे भाजपा के सिंबल से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि आजसू पार्टी अभी भी इस सीट की मांग कर रही है।

सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी अबुआ झारखंड पार्टी

अबुआ झारखंड पार्टी सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी की संसदीय समिति की शुक्रवार को स्व. एनई होरो के सीरम टोली स्थित आवास पर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष रिलन एमन होरो ने बताया कि उनकी पार्टी सभी 81 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। बैठक में तीन विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी के नाम का चयन हो गया है। इनमें खूंटी से सोमा मुंडा, तोरपा से रिलन एमन होरो व कोलेबिरा से विश्राम बागे को प्रत्याशी बनाया गया है।

'चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था में किसी भी हाल में न हो लापरवाही'

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों से साफ-साफ कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं हो। यदि कहीं विधि व्यवस्था में गड़बड़ी में होती है तो संबंधित क्षेत्र के पदाधिकारी जिम्मेदार माने जाएंगे। उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।

उन्होंने सभी उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ शुक्रवार को वर्चुअल मोड में हुई बैठक में विधि व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिए। बैठक में राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर तथा सीआरपीएफ के राज्य सीआरपीएफ नोडल पदाधिकारी साकेत कुमार सिंह भी सम्मिलित थे।

ये भी पढ़ें- Jharkhand BJP Candidate List: NDA में सीट शेयरिंग फाइनल, कब आएगी भाजपा कैंडिडेट की लिस्ट? हिमंत सरमा ने दिया जवाब

ये भी पढ़ें- झारखंड में भाजपा को बड़ा झटका! झामुमो में शामिल हुए NDA के 2 दिग्गज विधायक; हेमंत सोरेन ने कहा- सभी सीटों पर हराएंगे

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।