Move to Jagran APP

Jharkhand Vidhan Sabha Election Date: झारखंड में फिर बजने वाली है विधानसभा चुनाव की रणभेरी, पिछली बार ऐसा था संख्याबल

Jharkhand Vidhan Sabha chunav Date झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा आज यानी कि मंगलवार को होगी। इसी के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। चुनाव आयोग इस संबंध में दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। पिछली बार यानी कि 2019 में पांच चरणों में झारखंड विधानसभा चुनाव आयोजित हुआ था।

By Mukul Kumar Edited By: Mukul Kumar Updated: Tue, 15 Oct 2024 12:57 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा आज यानी कि मंगलवार को होगी। इसी तरफ प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगा। चुनाव आयोग इस संबंध में दोपहर तीन बजे प्रेस कांफ्रेंस करने वाला है। झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। 

पिछली बार यानी कि 2019 में पांच चरणों में झारखंड विधानसभा चुनाव आयोजित हुआ था। इस बार, उम्मीद है कि तीन से चार चरणों में चुनाव हो सकते हैं।  

2019 विधानसभा चुनाव का हाल

  • 30 नवंबर को पहला चरण हुआ था
  • 07 दिसंबर को दूसरा चरण हुआ था
  • 12 दिसंबर को तीसरा चरण हुआ था
  • 16 दिसंबर को चौथा चरण हुआ था
  • 20 दिसंबर को पांचवां चरण हुआ था
  • 23 दिसंबर को मतगणना हुई थी

बता दें कि 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की थी। हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा को 30 सीटें, कांग्रेस को 16, राजद को एक और बीजेपी को 25 सीटें मिली थीं।

चुनाव आयोग ने लिया था जायजा

चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य आयोक्त ने अपनी टीम के साथ हाल ही में झारखंड का दौरा भी किया था। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों से चुनाव की प्रक्रिया को लेकर सुझाव भी लिया था।

इस दौरान सभी राजनीतिक दलों ने छठ पूजा और राज्य स्थापना दिवस के बाद चुनाव कराने का अनुरोध किया था। साथ ही सभी ने कम से कम चरणों में चुनाव कराने का सुझाव आयोग को दिया था। बता दें कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल नए साल में पांच जनवरी को समाप्त हो रहा है।

विधानसभा सीट चुनाव का साल जीते विधायक हारे विधायक
ईचागढ़ 2019 सबिता महतो (झामुमो) हरे लाल महतो (आजसू)
कांके 2019 समरी लाल (भाजपा) सुरेश कुमार बैठा (कांग्रेस)
कोडरमा 2019 डॉ नीरा यादव (भाजपा) अमिताभ कुमार (राजद)
जमशेपुर पूर्व 2019 सरयू राय (निर्दलीय) रघुबर दास (भाजपा)
खूंटी 2019 नीलकांत सिंह मुंडा (भाजपा) सुशील पहन (झामुमो)
खरसांवा 2019 दशरथ गगराई (झामुमो) जवाहर लाल बानरा (भाजपा)
खिजरी 2019 राजेश कच्छप ई(कांग्रेस) राम कुमार पहन (भाजपा)
गुमला 2019 भूषण तिर्की (झामुमो) मिशिर कुजुर (झामुमो)
गाण्डे 2019 डॉ. सरफराज अहमद (झामुमो) जयप्रकाश वर्मा (भाजपा)
गिरिडीह 2019 सुदिव्या कुमार (झामुमो) निर्भय कुमार (भाजपा)
गोड्‌डा 2019 अमित कुमार मंडल (भाजपा) संजय प्रसाद यादव (राजद)
गोमिया 2019 लम्बोदर महतो (आजसू पार्टी) बबीता देवी (झामुमो)
चक्रधरपुर 2019 सुखराम उरांव (झामुमो) लक्ष्मण गिलुआ
चतरा 2019 सत्यानंद भोक्ता (राजद) जनार्दन पासवान
चन्दनकियारी 2019 अमर कुमार बाउरी (भाजपा) उमाकांत रजक (आजसू)
छतरपुर 2019 पुष्पा देवी (भाजपा)
जगन्नाथपुर 2019 सोना राम सिंकू (कांग्रेस) मंगल सिंह बोबोंगा
जुगसलाई 2019 मंगल कालिंदी (झामुमो) मुचिराम बाउरी
जमुआ 2019 केदार हाजरा (भाजपा) सत्यनारायण दास
जमशेदपुर पश्चिम 2019 बन्ना गुप्ता (कांग्रेस) देवेंद्र नाथ सिंह(भाजपा)
जरमुण्डी 2019 बादल (कांग्रेस) देवेंद्र कुँवर
जामताड़ा 2019 इरफान अंसारी (कांग्रेस) बीरेंद्र मंडल
जामा 2019 सीता मुर्मू (झामुमो) सुरेश मुर्मू (भाजपा)
झरिया 2019 पूर्णिमा नीरज सिंह (कांग्रेस) रागिनी सिंह (भाजपा)
डुमरी 2019 जगरनाथ महतो (झामुमो) यशोदा देवी
तमाड़ 2019 विकास कुमार मुंडा (झामुमो) राम दुर्लाव सिंह मुंडा
तोरपा 2019 कोचे मुंडा (भाजपा) सुदीप गुरिया
दुमका 2019 हेमंत सोरेन (झामुमो) लुईस मरांडी
देवघर 2019 नारायण दास (भाजपा) सुरेश यादव (राजद)
धनवार 2019 बाबूलाल मरांडी (जेवीएम) लक्ष्मण प्रसाद सिंह (भाजपा)
नाला 2019 रवींद्र नाथ महतो (झामुमो) सत्यानंद झा 
निरसा 2019 अपर्णा सेनगुप्ता (भाजपा) अरूप चैटर्जी 
पाकुड़ 2019 आलमगीर आलम (कांग्रेस) वेनी प्रसाद गुप्ता (भाजपा)
पोटका 2019 संजीव सरदार (झामुमो) मेनका सरदार
पोड़ैयाहाट 2019 प्रदीप यादव (जेवीएम) गजधार सिंह
बगोदर 2019 विनोद कुमार सिंह (सीपीआईएम) नगेन्द्र महतो
बड़कागांव 2019 अंबा प्रसाद (कांग्रेस) रोशन लाल चौधरी
बरकठा 2019 अमित कुमार यादव (आईएनडी) जानकी प्रसाद
बेरमो 2019 राजेंद्र पीडी सिंह (कांग्रेस) योगेश्वर महतो
बरहैट 2019 हेमंत सोरेन (झामुमो) साइमन माल्टो
बरही 2019 उमाशंकर अकेला (कांग्रेस) मनोज यादव
बहरागोड़ा 2019 समीर कुमार मोहंती (झामुमो) कुणाल सारंगी
बाघमारा 2019 दुलु महतो (भाजपा) जलेश्वर महतो
बिशुनपुर 2019 चामरा लिंडा (झामुमो) अशोक उरांव
बोकारो 2019 बिरंचि नारायण (भाजपा) समरेश सिंह
बोरियो 2019 अनंत कुमार ओझा (भाजपा) सूर्य नारायण हंसदा
भवनाथपुर 2019 भानु प्रताप शाही (भाजपा) सोगरा बीबी
मझगांव 2019 निरल पुरती (झामुमो) भूपेंद्र पिंगुआ
मधुपुर 2019 हाजी हुसैन अंसारी (झामुमो) गंगा नारायण सिंह
मनिका 2019 रामचंद्र सिंह (कांग्रेस) रघुपाल सिंह
मनोहरपुर 2019 जोबा माझी (झामुमो) गुरुचरण नायक
महगामा 2019 दीपिका पांडे सिंह (कांग्रेस) अशोक कुमार
महेशपुर 2019 स्टीफन मरांडी (झामुमो) मिस्त्री सोरेन
मांडू 2019 जय प्रकाश भाई पटेल (भाजपा) निर्मल महतो
मान्डर 2019 बंधु तिर्की (जेवीएम) गंगोत्री कुजूर
रांची 2019 चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह (भाजपा) महुआ माजी
राजमहल 2019 अनंत कुमार ओझा (भाजपा) मो. ताजुद्दीन
रामगढ़ 2019 ममता देवी (कांग्रेस) बजरंग महतो
लातेहार 2019 बैद्यनाथ राम (झामुमो) प्रकाश राम (भाजपा)
लिट्टीपाड़ा 2019 दिनेश विलियम मरांडी (झामुमो) डेनियल किसकु
लोहरदगा 2019 रामेश्वर उरांव (कांग्रेस) सुखदेव भगत
शिकारीपाड़ा 2019 नलिन सोरेन (झामुमो) परितोष सोरेन
सरायकेला 2019 चंपई सोरेन (झामुमो) अब भाजपा में गणेश महाली (भाजपा)
सारठ 2019 रणधीर कुमार सिंह (भाजपा) उदय शंकर सिंह
सिन्दरी 2019 इंद्रजीत महतो (भाजपा) आनंद महतो
कोलेबिरा 2019 नमन बिक्सल कोंगारी (कांग्रेस) सूजन जोजो 
सिमडेगा 2019 भूषण बारा (कांग्रेस)
सिमरिया 2019 किशन कुमार दास (भाजपा) मनोज कुमार चंद्रा
सिल्ली 2019 सुदेश कुमार महतो (आजसू) सीमा देवी (झामुमो)
सिसई 2019 जिगा सुसारन होरो (झामुमो)
हजारीबाग 2019 मनीष जायसवाल (भाजपा) डॉ. रामचंद्र प्रसाद
हटिया 2019 नवीन जायसवाल (भाजपा) अजय नाथ शाहदेव (कांग्रेस)
हुसैनाबाद 2019 कमलेश कुमार सिंह (एनसीपी) संजय कुमार सिंह यादव (राजद)
टुंडी 2019 मथुरा प्रसाद महतो (झामुमो) विक्रम पांडेय (भाजपा)

यह भी पढ़ें-

Jhakhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव का आज बजेगा बिगुल, EC कितने बजे करेगा घोषणा?

Assembly Election 2024: इंतजार खत्म, महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की तारीखों का आज होगा एलान

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें