Move to Jagran APP

Jharkhand Election 2024: झारखंड में BJP और JDU के बीच बिगड़ी बात, इस मांग को लेकर दिल्ली में जमे खीरू महतो

झारखंड में एनडीए गठबंधन के तहत सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी गई है। जिसमें जदयू को 2 सीटें और लोजपा (आर) को 1 सीट दी गई। लेकिन अब जदयू दो सीटों से संतुष्ट नहीं है और कम से कम एक और सीट चाहती है जिसके लिए पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार ने भाजपा के शीर्ष नेताओं से बात करने का आदेश दिया है।

By Neeraj Ambastha Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sat, 19 Oct 2024 07:56 AM (IST)
Hero Image
बिहार के सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (जागरण)

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Assembly Election 2024: भाजपा ने एनडीए गठबंधन के तहत हुई सीट शेयरिंग की घोषणा को लेकर आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में आजसू को तो बुलाया, लेकिन इसमें जदयू और लोजपा (आर) को आमंत्रित नहीं किया गया। हालांकि इसमें जदयू को दो तथा लोजपा (आर) को एक सीटें दिए जाने की घोषणा की गई। जदयू दो सीटें मिलने से संतुष्ट नहीं है।

पार्टी कम से कम एक और सीट चाहती है। बताया जाता है कि सिर्फ दो सीटें मिलने से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार नाराज हैं। उन्होंने कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा को भाजपा के शीर्ष नेताओं से मिलकर सीटें बढ़ाने के लिए बात करने का आदेश दिया है।

खीरू महतो दिल्ली में जमे

इधर, सीटें बढ़ाने को लेकर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य खीरू महतो भी दिल्ली में जमे हुए हैं। उन्होंने भी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष से मिलकर कम से कम एक और सीट बढ़ाने के लिए भाजपा पर दबाव डालने का अनुरोध किया है।

मांडू सीट चाहती है जेडीयू

खीरू महतो का जोर मांडू सीट को है, जो आजसू के खाते में चली गई है। खीरू महतो यहां से विधायक रह चुके हैं तथा वे अपने बेटे दुष्यंत पटेल को उम्मीदवार बनाना चाहते हैं। हालांकि मांडू सीट नहीं मिलने पर पार्टी छत्तरपुर सीट से भी संतुष्ट हो सकती है। भाजपा ने इसे सीटिंग सीट बताते हुए जदयू को देने से इन्कार किया है।

जदयू यहां से पार्टी की वरिष्ठ नेत्री तथा पूर्व मंत्री सुधा चौधरी को उम्मीदवार बनाना चाहता है। बताते चलें कि भाजपा ने तमाड़ तथा जमशेदपुर पश्चिमी सीटें जदयू को देने की घोषणा की है।

तमाड़ से राजा पीटर तथा जमशेदपुर पश्चिमी से सरयू राय जदयू के उम्मीदवार होंगे। दोनों हाल ही में पार्टी में सम्मिलित हुए हैं। जहां तक लोजपा की बात है तो भाजपा ने इसे चतरा सीट देने की घोषणा की है।

Jharkhand Election 2024: झारखंड में चुनाव से पहले एनडीए को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने आजसू से दिया इस्तीफा

Chatra Vidhan Sabha Seat: चतरा विधानसभा सीट का क्या है गणित? पढ़ें क्षेत्र का पूरा इतिहास 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।