Move to Jagran APP

Jharkhand Elections 2024: हेमंत सोरेन के सीट बंटवारे से RJD नाराज, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम; कहा- अकेले लड़ सकते हैं चुनाव

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए हेमंत सोरेन द्वारा घोषित सीट बंटवारे के फॉर्मूले से राजद खुश नहीं है। राजद ने इसे झामुमो-कांग्रेस का एकतरफा फैसला बताया है। राजद ने चेतावनी दी है कि उसे तीन या चार सीटें मंजूर नहीं हैं। अगर जरूरत पड़ी तो वह अकेले चुनाव लड़ेगी। राजद प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि हमें अब भी उम्मीद है कि आज रात तक उनकी बात मान ली जाएगी।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sun, 20 Oct 2024 04:14 PM (IST)
Hero Image
राजद ने सीट शेयरिंग को झामुमो-कांग्रेस का एकतरफा फैसला बताया। (फाइल फोटो)

जागरण टीम, रांची। हेमंत सोरेन ने आईएनडीआईए के सीट शेयरिंग के फॉर्मूले का एलान कर दिया है। सीट शेयरिंग के मुताबिक, झामुमो और कांग्रेस 66 सीटों पर, जबकि राजद और वामदल 11 ग्यारह सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। हालांकि हेमंत सोरेन के सीट शेयरिंग के फॉर्मूले से राजद खुश नहीं है।

राजद ने इसे झामुमो-कांग्रेस का एकतरफा फैसला बताया है। राजद ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि उसे तीन या चार सीटें मंजूर नहीं है। अगर जरूरत पड़ी तो वह अकेले झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने कहा कि राजद कम से कम 12 सीटें मिलने पर कांग्रेस और झामुमो के साथ चुनाव लड़ने को पार्टी तैयार है। इतनी सीटें नहीं मिलने पर पार्टी 18 19 सीटों पर अकेले चुनाव लडे़गी।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अकेले लड़ने पर भी पार्टी भाजपा को हराने के लिए शेष सीटों पर उन्हें सहयोग करेगी। राजद गठबंधन में रहेगा या नहीं, के सवाल को उन्होंने टाल दिया।

राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि राजद ही एकमात्र पार्टी है जो परंपरागत रूप से भाजपा के विरुद्ध लड़ रही है। कोई आंख मिचौनी नहीं खेल रही है।

उन्होंने कहा कि उनके नेताओं के साथ प्रताड़ना हुई और जेल भी जाना पड़ा, लेकिन पार्टी कभी झुकी भी नहीं। इसके बाद भी सीटों के बटवारा को लेकर कल जो हुआ, वह उचित नहीं था। पार्टी को जो सीटें देने की जो बात कही गई, वह कहीं से भी तार्किक नहीं है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी को अब भी उम्मीद है कि आज रात तक उनकी बात मान ली जाएगी, अन्यथा सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे तक पार्टी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Elections 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में इन कद्दावर नेताओं के संबंधियों की धमक, देखें पूरी लिस्ट

Jharkhand BJP List: भाजपा की लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्रियों की धमक, चंपई, रघुवर और अर्जुन मुंडा की बल्ले-बल्ले

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।