Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Crime News: हत्या करने गए दो अपराधियों को गांव वालों ने पकड़ा... पीट-पीटकर कर दिया अधमरा

Jharkhand Crime News झारखंड के बचरा में कल देर रात लगभग 12 बजे हत्या करने गए दो अपराधियों को गांव वालों ने पकड़ लिया। फिर गांव वालों ने जम कर पिटाई करते हुए अपराधियों को अधमरा कर दिया। अपराधी के पास से दो देसी कट्टा व चाकू बरामद हुई है।

By Sanjay KumarEdited By: Updated: Fri, 11 Mar 2022 08:16 AM (IST)
Hero Image
Jharkhand Crime News: हत्या करने गए दो अपराधियों को गांव वालों ने पकड़ा

बचरा, जासं। Jharkhand Crime News झारखंड में बचरा के पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के पास केरेडारी थाना क्षेत्र के किरिगड़ा में रात्रि लगभग 12 बजे अपराधियों द्वारा किरिगड़ा निवासी भरत महतो के घर मे हमला किया गया है। घटना के संबंध में मिलि जानकारी के अनुशार सुनील महतो लघुशंका के लिए घर से निकला था। पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों से सीधा सामना हो गया। अपराधियों द्वारा गोली चलाया गया, लेकिन गोली फंस जाने के कारण गोली नही चली और दोनों में झड़प हो गया। इस बीच चाकू से अपराधियों ने सुनील महतो को घायल कर दिया। हो हल्ला सुन कर पिता भरत महतो भी बाहर निकल गया। हमलावरों ने भरत महतो को भी हमला कर घायल कर दिया। हल्ला सुन कर गांव वालों की भीड़ इकठ्ठा हो गईं। रात्रि में ही गांव को घेरा बन्दी कर दो अपराधियों को रात्रि में पकड़ लिया और जम कर पिटाई कर दी है। गांव वालों ने अपराधियों को पीट- पीटकर अधमरा कर दिया। दोनों अपराधी के पास से दो देसी कट्टा व चाकू बरामद हुई है। दोनों बड़कागांव क्षेत्र के बताए जा रहे है। घायल भरत महतो का इलाज गांव में चल रहा है, वही बड़े पुत्र सुनील महतो को बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया है। केरेडारी पुलिस को सूचना दे दी गयी है। पुलिस घटना स्थल के लिए निकल चुकी है।

घर के बाहर जुटी भीड़।

घायल एक अपराधी।

घायल दूसरा अपराधी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें