Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

झारखंड में कब जारी होगी BJP उम्मीदवारों की पहली सूची? आ गया ताजा अपडेट, दावेदारों ने भी टिकट को लेकर दिया साफ संदेश

Jharkhand Assembly Election झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रांची में जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने हर विधानसभा सीट के लिए संभावित प्रत्याशियों के नाम मांगे। पहले दौर में 15-20 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी।

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar Updated: Sun, 06 Oct 2024 12:58 PM (IST)
Hero Image
झारखंड में कब जारी होगी BJP उम्मीदवारों की पहली सूची

राज्य ब्यूरो, रांची। विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी तय करने की प्रक्रिया में भाजपा ने शुक्रवार को सभी जिलों के पार्टी अध्यक्षों के साथ रायशुमारी की। रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इस बैठक में सभी जिलाध्यक्षों से सवाल जवाब किए।

छह प्रमंडलों के लिए हुई अलग-अलग बैठकों में हरेक विधानसभा सीट के लिए संभावित प्रत्याशियों का नाम पूछा गया। हिमंत ने पार्टी के नेताओं से पूछा कि अगर उन्हें टिकट नहीं मिला तो वो क्या करेंगे। बंद कमरे में हुई इस बैठक में कुछ जिलाध्यक्षों ने भी अपने को प्रत्याशी बताया।

हिमंत बिस्व सरमा ने पूछा कि अगर आपको टिकट नहीं मिलेगा, तो क्या फिर भी आप लड़ेंगे? जानकारी के मुताबिक इनमें से एक-दो नेताओं ने कहा कि पार्टी टिकट नहीं देगी तब सोचेंगे कि क्या करना है। बाकी ने कहा कि टिकट नहीं मिला तो संगठन जो निर्देश देगा, वही करेंगे।

पहले दौर में 15 से 20 प्रत्याशियों का नाम घोषित करने की तैयारी

बता दें कि भाजपा पहले दौर में 15 से 20 प्रत्याशियों का नाम घोषित करने की तैयारी में है। वहीं, पार्टी के नामी-गिरामी और वरिष्ठ नेताओं को आदिवासी सीटों से लड़ाने की तैयारी है।

कब जारी होगी पहली सूची?

हाल ही में हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि पार्टी शीघ्र ही उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। इसी पखवारे भाजपा झारखंड विधानसभा के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र भी जारी करने वाली है। 

भाजपा ने किया नौकरी देने का वादा

झारखंड में चुनावी मौसम में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही ओर से लोकलुभावन घोषणाओं की झड़ी लगी हुई है। इसी क्रम में भाजपा ने भी अपना पंच प्रण घोषित करते हुए राज्य में सरकार बनने पर युवाओं को नौकरी, मुफ्त और सस्ती रसोई गैस, महिलाओं को हर महीने सम्मान राशि, मुफ्त बालू समेत कई घोषणाएं की हैं।

भाजपा के पहले प्रण में कहा गया कि राज्य में भाजपा सरकार बनने पर गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं को प्रतामाह 2100 रुपये दिए जाएंगे। हर महीने की 11 तारीख को यह राशि उनके बैंक अकाउंट में चली जाएगी। दूसरे प्रण में सभी परिवारों को 500 रुपये में एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त किया गया है।

दो सिलिंडर मुफ्त देने की भी घोषणा

वहीं, साल में दो त्योहारों के मौके पर दो सिलिंडर मुफ्त देने की भी घोषणा की गई है। तीसरे प्रण में सुनिश्चित रोजगार योजना शुरू करने की बात है। इसके तहत पांच साल में पांच लाख लोगों को स्वरोजगार के अवसर उलब्ध कराने और 2.87 लाख खाली सरकारी पदों पर नियुक्ति का वादा किया गया है। इ

नमें 1.5 लाख नौकरियां नवंबर 2025 के पहले ही दे देने की घोषणा की गई है। कहा गया है कि पहली कैबिनेट बैठक से ही राज्य में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शनिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी की ओर से पंच प्रण की घोषणा की है।

इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री व भाजपा के झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें-

पलामू प्रमंडल में भाजपा की मुश्किलें बढ़ीं! इस दिग्गज नेता के पार्टी में शामिल होने बगावती हुए नेता-कार्यकर्ता

भाजपा ने झारखंड के लिए जारी किया पंच प्रण, महिलाओं को 2100 रुपये, सस्ते सिलेंडर; युवाओं को रोजगार और आवास का वादा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें