Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JAC Jharkhand 10th, 12th Result: झारखंड बोर्ड मैट्रिक, इंटर रिजल्ट जारी... यहां देखें @jac.jharkhand.gov.in

JAC Jharkhand 10th 12th Result 2022 झारखंड की मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षा का रिजल्‍ट जारी कर दिया गया है। इस बार मैट्रिक परीक्षा में 4 लाख और इंटर परीक्षा में 3.5 लाख छात्र शामिल हुए हैं। रिजल्‍ट को लेकर छात्र बेहद उत्‍साहित हैं।

By Sanjay KumarEdited By: Updated: Tue, 21 Jun 2022 02:39 PM (IST)
Hero Image
JAC Jharkhand 10th, 12th Result 2022: झारखंड मैट्रिक व इंटर का रिजल्ट जारी।

रांची, जासं। JAC Jharkhand 10th, 12th Result 2022 95.60 प्रतिशत परीक्षार्थी मैट्रिक तथा 92.19 प्रतिशत इंटरमीडिएट विज्ञान में उत्तीर्ण - पिछले वर्ष की अपेक्षा इंटरमीडिएट परीक्षा में 5.30 प्रतिशत अधिक रिजल्ट, अबतक का रिकार्ड- मैट्रिक की परीक्षा में छह परीक्षार्थी 490 अंक लाकर हुए टापर, इनमें पांच बेटियां - टाप टेन अंक प्राप्त करने में मैट्रिक के इस बार 147 परीक्षार्थी राज्य ब्यूरो, रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इस वर्ष की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) तथा इंटरमीडिएट विज्ञान का परिणाम जारी कर दिया। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो ने मंगलवार को परिणाम जारी किया। दोनों परीक्षाओं में बेटियाें ने अपना परचम लहराया है। मैट्रिक की टापर घोषित छह छात्राओं में जहां पांच छात्राएं हैं, वहीं इंटरमीडिएट विज्ञान में भी कई टाप स्थानों में अपना कब्जा जमाया है।

इंटरमीडिएट विज्ञान में इंटर साइंस कालेज, हजारीबाग की छात्रा प्रिया कुमारी स्टेट टापर घोषित हुई है। मैट्रिक में जमशेदपुर के अभिजीत शर्मा सहित छह परीक्षार्थी टापर बने हैं। हालांकि इनके साथ पांच अन्य छात्राओं ने भी 490 अंक प्राप्त कर टापरों की सूची में स्थान पाया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी परिणाम के अनुसार, इस बार मैट्रिक परीक्षा में 95.60 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। पिछले साल इस परीक्षा में पिछले साल 95.95 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। इस तरह, परिणाम में आंशिक रूप से 0.35 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, इंटरमीडिएट विज्ञान की परीक्षा में 92.19 प्रतिशत परिणाम रहा जो एक रिकार्ड है। पिछले साल इस परीक्षा का परिणाम 86.89 प्रतिशत रहा था। इस तरह, इस वर्ष पिछले साल की अपेक्षा 5.3 प्रतिशत अधिक परीक्षार्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।

इंटरमीडिएट विज्ञान में बेटियों ने मारी बाजी

इंटरमीडिएट विज्ञान की परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी है। इस परीक्षा शामिल छात्राओं में 92.24 प्रतिशत छात्राएं तथा छात्रों में 92.16 प्रतिशत छात्र सफल घोषित हुए। हालांकि मैट्रिक में छात्राएं थोड़ा पीछे रह गईं। इसमें छात्रों का परिणाम 95.71 प्रतिशत तथा छात्राओं का परिणाम 95.50 प्रतिशत रहा।

मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट विज्ञान दोनों के परिणाम में कोडरमा अव्वल

जिलों की बात करें तो मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट दोनों के परिणाम में कोडरमा अव्वल रहा है। मैट्रिक की परीक्षा में यहां का सबसे अधिक 98.126 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इंटरमीडिएट विज्ञान में भी कोडरमा का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा। यहां से परीक्षा में शामिल 97.64 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं, इस परीक्षा में सबसे खराब रिजल्ट गुमला का रहा, जहां से 82.52 प्रतिशत विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हुए। यहां 17.34 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हो गए हैं। हालांकि मैट्रिक की परीक्षा में गुमला 11वें स्थान पर रहा। मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में सबसे फिसड्डी जिला जामताड़ा रहा, जहां 90.441 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। हालांकि यहां भी 90 प्रतिशत से अधिक परिणाम बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है।

मैट्रिक और इंटरमीडिएट साइंस का परिणाम घोषित हुआ है। इस अवसर पर सभी सफल छात्र-छात्राओं को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार। इस अवसर पर मैं बच्चों का मार्गदर्शन करनेवाले सभी अभिभावकों और शिक्षकों को भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

मैट्रिक के टापर

फर्स्ट टापर अभिजीत शर्मा 490 एसआरके हाई स्कूल, बिष्ठुपुरतन्नु कुमारी 490 प्लस टू हाई स्कूल, बोआरीजोरतानिया साह 490 कार्मेल हाई स्कूल, चक्रधरपुररिया कुमारी 490 गर्ल्स हाई स्कूल, हरिहरगंजनिशा वर्मा 490 इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबागनीशु कुमारी 490 कार्मेल हाई स्कूल, चक्रधरपुरसेंकड टापर राहुल रंजन तिवारी 489 सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहारस्वेता कुमारी गुप्ता 489 स्ट्रानेट हाई स्कूल तंदुआ, हरिहरगंजथर्ड टापरशिवम कुमार 488 स्ट्रानेट हाई स्कूल तंदुआ, हरिहरगंजरीना कुमारी 488 संत जेवियर हाई स्कूल गदी, टुंडीखुशी कुमारी 488 उर्सलाइन कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, रांची विशाल कुमार शर्मा 488 सनरेज हाई स्कूल, पालाजाेरी अभिजीत कुमार 488 उत्क्रमित हाई स्कूल मोदीडीह मनीषा कुमारी 488 उर्सलाइन कान्वेंट, रांची

इंटरमीडिएट विज्ञान की तीन टापर

फर्स्ट टापरप्रिया कुमारी 489 इंटर साइंस कालेज, हजारीबाग सेकंड टापर प्रिया कुमारी 486 इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, हजारीबाग थर्ड टापर जूही परवीन 485 इंटर साइंस कालेज, हजारीबाग

पिछले पांच साल में कैसा रहा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम

वर्ष - परीक्षा में शामिल - उत्तीर्ण - पिछले साल की अपेक्षा घटा या बढ़ा परिणाम

2018 4,28,394 2,55,175 59.56 -8.272019 4,38,259 3,10,349 70.81 11.252020 3,85,149 2,89,148 75.07 4.262021 4,34,825 4,17,246 95.95 20.882022 3,91,098 3,73,892 95.60 -0.35

इंटरमीडिएट विज्ञान

कोडरमा : 97.64 हजारीबाग : 96.52पलामू 96.02गिरिडीह : 94.77लोहरदगा : 94.81बोकारो : 93.57देवघर : 93.50चतरा : 93.01 धनबाद : 92.56 रांची : 92.25सरायकेला खरसावां 91.67पूर्वी सिंहभूम : 90.62लातेहार 90.08रामगढ़ : 89.03पश्चिमी सिंहभूम : 87.66जामताड़ा 87.62 गोड्डा 87.27सिमडेगा : 86.34दुमका 86.71 साहिबगंज 85.80गढ़वा 84.73खूंटी 83.52गुमला : 82.52पाकुड़ : 77.24

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक)

कोडरमा : 98.12हजारीबाग : 97.29गिरिडीह : 97.21पलामू : 97.12चतरा : 97.07रांची : 96.91गोड्डा : 96.59 बोकारो : 96.38धनबाद : 95.97गिरिडीह : 95.73गुमला : 95.57सरायकेला खरसावां 95.23लोहरदगा : 95.15खूंटी : 95.04पूर्वी सिंहभूम : 94.85देवघर : 94.66रामगढ़ : 94.60सिमडेगा 94.43लातेहार 93.96साहिबगंज 02.06पाकुड़ 91.99पश्चिमी सिंहभूम 91.87दुमका 91.33जामताड़ा 90 44

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर