Move to Jagran APP

Jharkhand News: झारखंड के विधायकों की बल्ले-बल्ले, मिलने जा रही बड़ी सौगात; 303 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च

झारखंड कैबिनेट ने मंगलवार को विभिन्न प्रस्तावों की मंजूरी दे दी। जिनमें विधायकों के आवास निर्माण के लिए 303.88 करोड़ रुपये राजकीय पॉलिटेक्निक जगन्नाथपुर के निर्माण के लिए 76.35 करोड़ रुपये और विभिन्न विश्वविद्यालयों में डिग्री कॉलेजों के निर्माण के लिए कई करोड़ रुपये शामिल हैं। इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में कई अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

By Ashish Jha Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Wed, 09 Oct 2024 08:36 AM (IST)
Hero Image
झारखंड कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले हुए (जागरण)

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand News: झारखंड के विधायकों के लिए आवास निर्माण को लेकर कैबिनेट ने 303.88 करोड़ रुपये के प्राक्कलन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर सभी ने एकमत से सहमति प्रदान की। ये आवास एचईसी परिसर स्थित कोर कैपिटल एरिया के साइट-1 पर बनाने का प्रस्ताव है।

इसके साथ ही स्टेट आफ द आर्ट संस्थान के रूप में विकसित करने के निमित्त राजकीय पोलिटेकनिक, जगन्नाथपुर में नये भवन के निर्माण तथा जीर्णोद्धार कार्य के लिए 76.35 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही तत्कालीन बिहार सरकार की अधिसूचना के तहत भूतलक्षी प्रभाव से जलदर में संशोधन करने की स्वीकृति दी गई। कैबिनेट ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के क्रियान्वयन में संशोधन की स्वीकृति दी।

पढ़ें सभी फैसले प्वाइंट टू प्वाइंट 

  •  राज्य वित्त आयोग (अध्यक्ष एवं सदस्य की नियुक्ति, सेवाशर्त एवं प्रक्रिया) नियमावली, 2022 में संशोधन की स्वीकृति दी गई।
  •  झारखण्ड राज्य वन विभागीय सांख्यिकी संवर्ग नियमावली, 2024 की स्वीकृति दी गई।
  •  स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सरकारी माध्यमिक/ 2 विद्यालयों में लिपिक / लिपिक-सह-टंकक/टंकक/अन्य लिपिकीय सेवा सम्वर्ग में भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवाशर्त को विनियमित करने हेतु "झारखण्ड राज्य लिपिक/लिपिक-सह-टंकक/टंकक/अन्य लिपिकीय सेवा संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शत्तें) नियमावली को अंगीकृत किये जाने की स्वीकृति दी गई।
  • वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य के 13 मध्य विद्यालयों को माध्यमिक (उच्च) विद्यालयों में उत्क्रमित करने की स्वीकृति दी गई।
  •  गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत मल्टी परपस कल्चरल कंप्लेक्स निर्माण योजना के लिए द्वितीय पुनरीक्षित प्राक्कलित राशि रु० 7.97 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई।
  •  कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड, रांची के अधीन गव्य तकनीकी संवर्ग के जिला गव्य विकास पदाधिकारियों (राजपत्रित) की विभागीय परीक्षा की उत्तीर्णता से विमुक्ति प्रदान किये जाने संबंधी प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई।
  • राज्य कल्याण विभागीय आवासीय विद्यालय शिक्षक (नियुक्ति / प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) नियमावली, 2017 में संशोधन की स्वीकृति दी गई।
  • राज्य के अन्तर्गत 179 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं 45 झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशाला के लिए वार्षिक रखरखव से संबंधित प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई।
  •  विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग अंतर्गत हजारीबाग जिले के चौपारण में डिग्री महाविद्यालय, चौपारण के निर्माण कार्य हेतु 37.85 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई।
  •  कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी में डिग्री महाविद्यालय के निर्माण कार्य हेतु 39.09 करोड़ रुपये मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
  •  सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका अंतर्गत देवघर जिले के मारगोमुण्डा में डिग्री महाविद्यालय के निर्माण कार्य के लिए 33.10 करोड़ रुपये की स्वीकृति।
  •  विनोबाभावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग अंतर्गत गिरिडीह जिले के तिसरी में डिग्री महाविद्यालय, तिसरी के निर्माण कार्य कि लिए 38.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति।
  • सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका अंतर्गत जामताड़ा जिले के नारायणपुर में में डिग्री महाविद्यालय, नारायणपुर के निर्माण के लिए 38.94 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई।
  • विनोबाभावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग अंतर्गत हजारीबाग जिले के बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र में डिग्री महाविद्यालय के निर्माण कार्य के लिए 33.85 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

ये भी पढ़ें

Jharkhand News: 'गोगो दीदी योजना' के फॉर्म भरने पर लग सकता है ब्रेक; हेमंत सोरेन ने दे दिया बड़ा आदेश

Jharkhand Election 2024: 'भाजपा का खाता हो जाएगा बंद लेकिन आपके खाते में...' , कल्पना सोरेन ने बीच सभा में भरी हुंकार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें