Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

World Bank भेजे गए झारखंड कैडर के IAS ऑफिसर राय महिमापत रे, रांची और बोकारो जैसे अहम जिलों के रह चुके हैं DC

झारखंड कैडर के 2011 बैच के आइएएस अधिकारी राय महिमापत रे की विश्व बैंक में प्रतिनियुक्ति की गई है। राय महिमापत रे झारखंड की राजधानी रांची और बोकारो के उपायुक्त रह चुके हैं। वह झारखंड सरकार के आईटी निदेशक जैसे अहम पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सितबंर 2020 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के बाद वह भारत सरकार के लिए सेवाएं दे रहे थे।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Fri, 21 Jun 2024 10:31 AM (IST)
Hero Image
विश्व बैंक में प्रतिनियुक्त किए गए झारखंड कैडर के IAS अधिकारी राय महिमापत रे।

जागरण टीम, रांची। झारखंड कैडर के 2011 बैच के आइएएस अधिकारी राय महिमापत रे की विश्व बैंक में प्रतिनियुक्ति की गई है। राय महिमापत रे झारखंड की राजधानी रांची और बोकारो के उपायुक्त रह चुके हैं। वह झारखंड सरकार के आईटी निदेशक जैसे अहम पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

सितबंर 2020 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के बाद वह भारत सरकार के लिए सेवाएं दे रहे थे। उन्हें विश्व बैंक में सीनियर डिजिटल डेवलपमेंट स्पेशलिस्ट की जिम्मेदारी दी गई है।

भारत सरकार की नियुक्तियों को लेकर बनी कैबिनेट कमेटी ने उनकी नियुक्ति पर मुहर लगाई है। इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक एवं पेंशन मंत्रालय ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

यह भी पढ़ें: रांची में मासूम से 'निर्भया' जैसी दिल दहलाने वाली दरिंदगी, चलती कार में हैवानियत करते रहे दरिंदे; सोती रही पुलिस

Jharkhand Teachers: शिक्षकों के प्रमोशन में लापरवाही अधिकारियों को पड़ी भारी, शिक्षा सचिव ने ले लिया ये बड़ा एक्शन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें