Move to Jagran APP

Hemant Soren: हेमंत सोरेन की टीम में कौन-कौन होगा? कैबिनेट विस्तार पर नए CM ने दिया क्लियर कट जवाब

जमीन घोटाला मामले में जेल से छूटने के बाद हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने सबसे पहले कैबिनेट विस्तार पर बयान दिया। तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए सोरेन ने कहा कि कैबिनेट का विस्तार जल्द ही होगा और उनके प्लेयर पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास नहीं रुकेगा।

By Pradeep singh Edited By: Rajat Mourya Published: Fri, 05 Jul 2024 07:46 AM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2024 07:46 AM (IST)
सीएम पद की शपथ लेने के बाद पत्नी कल्पना के साथ हेमंत सोरेन। (फोटो- ANI)

राज्य ब्यूरो, रांची। Hemant Soren Cabinet Expansion मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन खुद पत्नी कल्पना सोरेन के साथ प्रोजेक्ट भवन सचिवालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि कैबिनेट का विस्तार भी बहुत जल्द होगा। प्लेयर बैट, बाल और पैड पहनकर तैयार हैं।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम बोले कि हम राजनीतिक दल के लोग हैं। चुनाव तो हमेशा आता-जाता रहता है। परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो, विकास कार्य पर प्रभाव नहीं पड़ने देना है। इसके लिए ही सरकारें बनती है। इसे वह पूरा कर पाएं, यही कोशिश होगी।

'आप लोगों ने प्राकृतिक और राजनीतिक आपदा को देखा है'

उन्होंने कहा कि सभी चीजें और आगे बढ़ेंगी। आप लोगों ने सरकार बनने के बाद प्राकृतिक और राजनीतिक आपदा को देखा है। इसके बावजूद सरकार मंजिल तक पहुंचने में कामयाब होगी।

पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संपदाओं से भरा प्रदेश है। यहां की जनता का विकास होगा। अब हेमंत सोरेन ने ड्राइविंग सीट संभाल ली है।

बता दें कि हेमंत सोरेन ने कार्यभार संभालने के साथ ही कुछ जरूरी फाइलों को निपटाया। मंत्रालय में इस दौरान सत्तापक्ष के कई विधायक मौजूद थे।

गठबंधन के नेताओं ने दी हेमंत को बधाई, कहा-फिर जीतेंगे चुनाव

तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आइएनडीआइए गठबंधन के नेताओं ने बधाई दी और कई नेताओं ने इस दौरान दावा किया 2024 के अंत में होनेवाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर हेमंत सोरेन के नेतृत्च में गठबंधन की जीत होगी। मुख्य रूप से बधाई देनेवालों में निवर्तमान मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सबसे आगे हैं।

उन्होंने नई सरकार के लिए हेमंत सोरेन को बधाई दी और उम्मीद जताई कि झामुमो अपने वादों को पूरा करेगा। सांसद महुआ माजी ने कहा कि गठबंधन दलों के नेताओं ने हेमंत सोरेन को अपना नेता चुना और उन्होंने सीएम पद की शपथ ली है।

ये भी पढ़ें- Hemant Soren: इधर हेमंत सोरेन ने ली CM पद की शपथ, उधर शिवराज सिंह चौहान ने कर दिया बड़ा एलान

ये भी पढ़ें- Hemant Soren: चंपई सोरेन के लिए भावुक हुईं हेमंत की भाभी, देवर को खूब सुनाया; कहा- ये लोग कभी भी...


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.