Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ranchi: माध्यमिक शिक्षा के इतने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे CM हेमंत सोरेन, 'गुरुजी' ऐप की करेंगे लॉन्चिंग

झारखंड के CM हेमंत सोरेन सोमवार को राज्य के हाईस्कूलों के लिए नियुक्त 827 माध्यमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जे गुरुजी ऐप की लॉन्चिंग भी करेंगे। इस एप के माध्यम से बच्चों को डिजिटल शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसके माध्यम से बच्चे अपना मूल्यांकन भी कर सकेंगे। इसमें कक्षा एक से 12वीं तक की सभी पुस्तकें भी उपलब्ध रहेंगी।

By Neeraj Ambastha Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sun, 15 Oct 2023 06:06 PM (IST)
Hero Image
जेएसएससी की स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति- 2016 के माध्यम से हुई है नियुक्ति।

राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को हाईस्कूलों के लिए नियुक्त 827 माध्यमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इन सभी अभ्यर्थियों की नियुक्ति झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति परीक्षा-2016 के माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर विभिन्न विषयों में हुई है।

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर ही इसी परीक्षा के माध्यम से 3,469 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र पूर्व में मिल चुका है। मुख्यमंत्री ने इसी वर्ष 19 मई को इन सभी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे।

किस जिले के कितने शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

दूसरे चरण में विभिन्न विषयों में चयनित 827 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इसे लेकर मोरहाबादी स्थित डा. रामदयाल मुंडा फुटबाल स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलेगा, उनमें सबसे अधिक 100 शिक्षक पश्चिमी सिंहभूम के हैं।

अन्य जिलों की बात करें तो पलामू में 74, गिरिडीह में 74, लातेहार में 70, चतरा में 61, दुमका में 52, पूर्वी सिंहभूम में 52, सरायकेला खरसावां में 40, गोड्डा में 39, रामगढ़ में 35, हजारीबाग में 35, साहिबगंज में 34, गढ़वा में 32, सिमडेगा में 24, देवघर में 16, जामताड़ा में 16, कोडरमा में 13, गुमला में 13, पाकुड़ में 12, धनबाद में 11, रांची में आठ, बोकारो में छह, खूंटी तथा लोहरदगा में पांच-पांच शिक्षक नियुक्त होंगे।

गुरुजी ऐप की करेंगे लॉन्चिंग

इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जे गुरुजी ऐप की लॉन्चिंग भी करेंगे। इस एप के माध्यम से बच्चों को डिजिटल शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसके माध्यम से बच्चे अपना मूल्यांकन भी कर सकेंगे। इसमें कक्षा एक से 12वीं तक की सभी पुस्तकें भी उपलब्ध रहेंगी।

जारी है नियुक्ति प्रक्रिया, तीसरे चरण में भी बंटेंगे नियुक्ति पत्र

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने पिछले एक माह में स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति परीक्षा-2016 के माध्यम से ही रिक्त पदों के विरुद्ध अन्य अभ्यर्थियों की भी अनुशंसा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को की है।

साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर विभिन्न विषयों में रिक्त पदों के विरुद्ध परिणाम भी जारी किया जा रहा है। ऐसे में विभाग द्वारा शीघ्र ही तीसरे चरण में भी कई अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Israel Hamas War : महज डेढ़ मिनट में बचानी पड़ती थी खुद की जान, इजरायल से रांची पहुंची विनीता ने सुनाई दर्द भरी दास्तान

अगले वर्ष रिटायर्ड होने वाले शिक्षकों के लिए अपडेट, क्या ट्रांसफर होगा? झारखंड में इन टीचर्स को दी जा रही प्राथमिकता