Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार झारखंड कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष ने शीर्ष नेताओं के सामने भरी हुंकार

हैदराबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की दो दिवसीय बैठक 16 सितंबर से शुरू हुई। इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों से कांग्रेस के नेता बैठक में शामिल हुए। इसी क्रम में झारखंड से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम शामिल हुए। उन्होंने इस बैठक में प्रदेश में चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं को जानकारी दी।

By Jagran NewsEdited By: Shashank ShekharUpdated: Sun, 17 Sep 2023 09:21 PM (IST)
Hero Image
लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार झारखंड कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष ने शीर्ष नेताओं के सामने भरी हुंकार

राज्य ब्यूरो, रांची: हैदराबाद में दो दिवसीय कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम शामिल हुए।

इस दौरान दोनों नेताओं ने पार्टी के शीर्ष नेताओं को 2024 के चुनावों को लेकर प्रदेश कांग्रेस की तैयारियों से संबंधित जानकारी साझा की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शीर्ष नेताओं को जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में पंचायत स्तर से लेकर मुख्यालय तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम पूरी तरह से तैयार है।

झारखंड कांग्रेस की तैयारियों की जानकारी दी

साथ ही झारखंड में चल रहे कार्यक्रमों के साथ संगठन के मामलों पर भी प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व अन्य सीनियर नेताओं को विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जहां एक ओर झारखंड प्रदेश कांग्रेस लगातार कार्यक्रम चला रही है तो वहीं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर भी प्रखंड और पंचायत स्तरों पर कार्यक्रम के माध्यम से जनता के बीच जाने का काम किया जा रहा है।

हम लोकसभा चुनाव के पूरी तरह तैयार- राजेश ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि एक ओर जहां 20 सूत्री का गठन कर जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समायोजन किया गया। वहीं, बोर्ड और निगमों के माध्यम से भी कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हम पूरी तरह से लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हैं। जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी, मंडल कमेटी एवं पंचायत कमेटी का गठन कर लिया गया है। लगातार सत्यापन का भी काम जारी है और हम उसकी समय-समय पर समीक्षा भी करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें: झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, JPSC को दिया दो महीने में संशोधित रिजल्ट जारी करने का आदेश

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें