Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Corona Update @ 23 May: झारखंड में आज कोरोना से 37 मौतें, 1345 नए मामले Latest Update

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में रविवार को 41251 लोगों की कोरोना की जांच हुई जिनमें 1345 संक्रमित पाए गए। इस तरह पॉजिटिविटी रेट 3.26 फीसद रही। राज्य में 24 घंटे के भीतर 4375 मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं 37 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Updated: Mon, 24 May 2021 02:38 AM (IST)
Hero Image
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में रविवार को 1,345 संक्रमित पाए गए। 37 मरीजों की मौत हो गई।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Update राज्य में कोरोना का संक्रमण लगातार घट रहा है। वहीं, दूसरी तरफ बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं। 15 दिनों से लगातार नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। इससे राज्य में एक्टिव केस की संख्या भी लगातार कम हो रही है। अब राज्य में ऐसे मरीजों की संख्या घटकर 20 हजार से भी कम  (19,499) हो गई है। एक समय राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 61 हजार हो गई थी।

राज्य में रविवार को 41,251 लोगों की कोरोना की जांच हुई, जिनमें 1,345 संक्रमित पाए गए। इस तरह पॉजिटिविटी रेट 3.26 फीसद रही। राज्य में 24 घंटे के भीतर 4,375 मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं, 37 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। रांची की बात करें तो यहां भी महज 159 नए मरीज मिले, जबकि इससे कई गुना अधिक कुल 609 मरीज स्वस्थ हुए। यहां 24 घंटे के भीतर 12 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। 

सिर्फ दो जिले में सौ से अधिक नए मरीज

रविवार को राज्य के सिर्फ दो जिले में सौ सौ अधिक नए मरीज मिले। इनमें रांची के 159 मरीज के अलावा पूर्वी सिंहभूम में 172 नए मरीज शामिल हैं। अन्य जिलों में सौ से कम संख्या में नए मरीज मिले। 

20 जिलों में नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ

रविवार को राज्य के 20 जिलों में नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। सिर्फ तीन जिले दुमका, साहिबगंज, सिमडेगा तथा सरायकेला खरसावां में ही स्वस्थ होने से अधिक नए संक्रमित मिले हैं। 

रविवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

जिला  - संक्रमित - स्वस्थ

  1. बोकारो  81  173
  2. चतरा 15  443
  3. देवघर 64  434
  4. धनबाद 94  397
  5. दुमका  12  11
  6. पूर्वी सिंहभूम 172  335
  7. गढ़वा 40  357
  8. गिरिडीह 60  88
  9. गोड्डा 12  25
  10. गुमला 66  231
  11. हजारीबाग 73  232
  12. जामताड़ा 15  77
  13. खूंटी 47  145
  14. कोडरमा  33  94
  15. लातेहार  61  217
  16. लोहरदगा 28  62
  17. पाकुड़ 06  20
  18. पलामू  57  103
  19. रामगढ़ 28  103
  20. रांची 159  609
  21. साहिबगंज 22  09
  22. सरायकेला 33  26
  23. सिमडेगा 83  82
  24. पश्चिमी सिंहभूम 84  102
लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें