Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'झारखंड के गरीबों को नहीं चाहिए मोदी का आवास', PM के तोहफों पर भड़के इरफान अंसारी, कहा- चुनाव आते ही खुली नींद

झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आवास योजना को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि झारखंड के गरीबों को मोदी का आवास नहीं चाहिए। इरफान अंसारी ने भाजपा पर गरीबों के नाम पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ चुनाव के लिए घोषणाएं कर रही है।

By Pradeep singh Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sun, 15 Sep 2024 09:13 PM (IST)
Hero Image
हेमंत सरकार में मंत्री इरफान अंसारी ने पीएम मोदी पर बोला हमला।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि झारखंड के गरीबों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आवास नहीं चाहिए। पांच साल बाद उनकी नींद खुली है। चुनाव को देखकर वे यहां आए हैं।

इरफान अंसारी ने कहा कि पिछले पांच सालों से हमारा विभाग लगातार केंद्र सरकार से आवास की मांग करता रहा, लेकिन हमारी एक भी बात नहीं सुनी गई।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने राज्य के गरीबों के लिए अबुआ आवास योजना आरंभ की। अब चुनाव नजदीक है तो प्रधानमंत्री को गरीबों की याद आ रही है। उनका असली मकसद गरीबों को आवास देना नहीं, बल्कि उन्हें ठग कर उनका वोट लेना है।

गरीबों के नाम पर साजिश रच रही भाजपा

अंसारी ने आरोप लगाया कि भाजपा गरीबों के नाम पर साजिश रच रही है और जल्दीबाजी में घोषणाएं कर रही है। गरीबों के प्रति उनके मन में कोई दया या संवेदना नहीं है। जिन राज्यों में उनकी सरकारें थी, सिर्फ वहां उन्होंने आवास देने का काम किया।

आदिवासियों हितों के लिए की सहयोग की मांग, लेकिन...

मंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने हमेशा झारखंड के गरीबों और आदिवासियों के हितों के लिए केंद्र सरकार से सहयोग की मांग की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत झारखंड के लोगों के लिए आवास की मांग की गई। कोरोना महामारी के कठिन समय में भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र से सहायता की अपील की, लेकिन केंद्र सरकार ने झारखंड की उपेक्षा करते हुए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

झारखंड के साथ केंद्र ने दोहरी नीत अपनाई

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने झारखंड के प्रति दोहरी नीति अपनाई है और हमारे राज्य को सभी महत्वपूर्ण योजनाओं से बाहर कर दिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गरीबों और वंचितों के लिए अबुआ आवास योजना शुरू कर राहत दी है। राज्य के गरीब लोग इसका लाभ उठा रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव नजदीक देखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अचानक झारखंड की याद आ गई है। वे बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हमेशा झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और पीएम मोदी को गरीब, आदिवासी और मूलवासी लोगों से कोई मतलब नहीं है। वे सिर्फ हमारे राज्य के जल, जंगल और जमीन पर नजर गड़ाए हुए हैं। भाजपा की सच्चाई लोग पूरी तरह समझ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: PM Modi Jharkhand Visit: 'कोल्हान टाइगर' चंपई सोरेन के गढ़ में गरजे PM Modi, चुनाव के लिए सेट कर गए भाजपा का एजेंडा

PM Modi Jharkhand Visit: प्रधानमंत्री मोदी के मंच पर चंपई सोरेन की चमक, हिमंत बोले- अबकी बार कोल्हान करेगा नेतृत्व

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर