Move to Jagran APP

Jagarnath Mahto: मंत्री जगरनाथ महतो अब पूरी तरह स्वस्थ, 5 KG वजन भी बढ़ा; जानें- ताजा हाल

Jagarnath Mahto झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। उनका वजन पांच किलोग्राम बढ़ा है। मंत्री अब सहारा लेकर टहलने भी लगे हैं। वे परिजनों या एमजीएम अस्पताल के कर्मियों का सहारा लेकर अस्पताल परिसर में टहलते हैं।

By Alok ShahiEdited By: Updated: Fri, 29 Jan 2021 05:42 AM (IST)
Hero Image
Jagarnath Mahto मंत्री जगरनाथ महतो के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jagarnath Mahto राज्य के मंत्री जगरनाथ महतो के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। उनका वजन पांच किलोग्राम बढ़ा है। मंत्री अब सहारा लेकर टहलने भी लगे हैं। वे परिजनों या एमजीएम अस्पताल के कर्मियों का सहारा लेकर अस्पताल परिसर में टहलते हैं। उनकी फीजियोथेरेपी अभी चल रही है। पिछले दिनों अस्पताल प्रबंधन ने भी ऑनलाइन प्रेस कान्फ्रेंस कर मंत्री के पूरी तरह स्वस्थ होने की बात कही थी। बताया जाता है कि फरवरी माह में मंत्री झारखंड लौट सकते हैं।

झारखंड प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों का तबादला

झारखंड प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों का तबादला हो गया है। इससे संबंधित अधिसूचना गुरुवार की देर रात जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार सुनील कुमार सिन्हा को कृषि विभाग से हटाकर पर्यटन विभाग में अपर सचिव का दायित्व दिया गया है। इसके अलावा गोपाल जी तिवारी को पथ निर्माण विभाग से हटाकर कृषि विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव राजीव रंजन कुमार को समेकित जनजाति विकास अभिकरण जमशेदपुर का परियोजना निदेशक बनाया गया है। बोकारो के अपर समाहर्ता विजय कुमार गुप्ता को पथ निर्माण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। ओनिल क्लेमेंट ओड़ेया को भवन निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारियों का दायित्व बदला

झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारियों का दायित्व बदला गया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी हो गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार तमाड़ के बीडीओ राहुल कुमार और पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला अंचलाधिकारी रिंकू कुमार को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग में पदस्थापित किया गया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।