Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JAC Board Result 2022: शिक्षा मंत्री की छलकी पीड़ा... अफसोस, इसबार नहीं दे पाए परीक्षा... अगले वर्ष दूंगा इंटर परीक्षा

Jharkhand Board Result 2022 झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो अगले वर्ष इंटर की परीक्षा देंगे। मंगलवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से मैट्रिक और इंटर साइंस का परिणाम जारी करते हुए उन्होंने यह बात कही। उन्होंने इस वर्ष परीक्षा नहीं दे पाने पर अफसोस जताया।

By M EkhlaqueEdited By: Updated: Tue, 21 Jun 2022 05:12 PM (IST)
Hero Image
JAC Board Result 2022: शिक्षा मंत्री की छलकी पीड़ा... अफसोस, अबकी नहीं दी परीक्षा... अगले वर्ष दूंगा इंटर परीक्षा

रांची, डिजिटल डेस्क। Jharkhand Education Minister Jagarnath Mahto झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने मंगलवार को झारखंड बोर्ड का आनलाइन परिणाम जारी किया। इस बात की उन्हें बेहद खुशी थी कि झारखंड में समय पर मैट्रिक और इंटर साइंस की परीक्षा के परिणाम जारी हो गए। परिणाम जारी करते हुए उनकी पीड़ा भी सबके सामने छलक आई। मीडिया से कहने लगे कि मुझे अफसोस है कि इस बार इंटर की परीक्षा में शामिल नहीं हो सका। खराब स्वास्थ्य ने मुझे इसकी इजाजत नहीं दी। लेकिन अब अगले वर्ष आयोजित होने वाली इंटर की परीक्षा में जरूर भाग लूंगा। परीक्षा देकर इंटर पास करूंगा।

कोरोना संक्रमण के कारण नहीं दे पाए परीक्षा

मालूम हो कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने अपने विधानसभा क्षेत्र के एक स्कूल में बकायदा दाखिला ले रखा है। पिछले साल कोराना संक्रमण के कारण वह बुरी तरह से बीमार हो गए थे। हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें इलाज के लिए अन्य हैदराबाद जाना पड़ा था। सरकार ने उन्हें एयर एंबुलेंस से वहां पहुंचाया था। उनका लिवर खराब हो गया था। उसे अंतत: बदलना पड़ा। इस खराब स्वास्थ्य के कारण वह परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाए। जब फार्म भरने की बारी आई तो उन्होंने दो टूक कह दिया कि मैंने परीक्षा की तैयारी नहीं की है, इसलिए इस बार परीक्षा नहीं दूंगा। बिना पढ़ाई किए परीक्षा नहीं दे सकते हैं। तब उन्होंने अन्य परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी थी। उस समय भी उन्होंने कहा था कि इंटर परीक्षा नहीं पाने का बहुत दुख है। अगले साल इंटर की परीक्षा जरूर दूंगा।

परीक्षार्थी होते तो खुद का इसबार जारी करते रिजल्ट

मंगलवार को जैसे ही शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने परीक्षा परिणाम जारी किया, एकबार पुन: उनकी पीड़ा छलक आई। खुद को वह रोक नहीं पाए। पास छात्रों की खुशी में शरीक होते हुए अपनी मन की बात भी कह दी। मंत्री ने साफ साफ कहा कि मुझे बहुत अफसोस है कि इस बार इंटर की परीक्षा नहीं दे पाया... लेकिन अगले साल इंटर की परीक्षा जरूर दूंगा। मालूम हो कि जगरनाथ महतो झारखंड के इकलौत ऐसे शिक्षा मंत्री हैं, जो अपने अधीन चलने वाले विद्यालय के सरकारी छात्र भी हैं। अगर इस बार वह इंटर की परीक्षा में शामिल हुए होते तो अपना रिजल्ट खुद जारी कर रहे होते। यह वाक्या भी इतिहास के पन्नों में दर्ज होता।

शिक्षा और शिक्षकों के प्रति रहते हैं हमेशा सक्रिय

उल्लेखनीय है कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो झारखंड में सरकारी शिक्षा और सरकारी शिक्षकों की बेहतरी के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। कई मौकों पर वह सरकारी शिक्षकों को नसीहत देते नजर आते हैं। इतना ही नहीं उनकी हर मांगों को गंभीरता से लेते भी हैं। वह कई बार अपने साक्षात्कारों में कह चुके हैं कि झारखंड की स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने की जरूरत है। वह प्राइवेट स्कूलों से भी कई बार गरीब छात्रों की पढ़ाई के लिए आगे आने की गुहार लगा चुके हैं। यानी हर क्षण उनका शिक्षा प्रेम साफ नजर आता रहा है। अब उनकी दिली तमन्ना है कि झारखंड के सरकारी स्कूल से इंटर पास कर जाएं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर