Move to Jagran APP

Jharkhand Election 2024: रांची जिले में 7 सीटों पर पहली बार 'पर्दानशीं बूथ' बनेंगे, फर्जी वोटिंग पर कसेगा शिकंजा

Jharkhand Election 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में रांची जिले की सात विधानसभा सीटों पर पहली बार पर्दानशीं बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर महिला मतदान कर्मी तैनात की जाएंगी जो बुर्काधारी मतदाताओं की पहचान करेंगी। इससे बोगस मतदान पर रोक लगेगी और मतदान की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सकेगी। बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग होनी है।

By Jagran News Edited By: Yogesh Sahu Updated: Tue, 22 Oct 2024 07:02 PM (IST)
Hero Image
रांची जिले में 7 सीटों पर पहली बार 'पर्दानशीं बूथ' बनेंगे।

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Vidhan Sabha Election 2024 : वोट देने के लिए बुर्का, घूंघट में आने वाली महिला मतदाताओं के लिए पहली बार पर्दानशीं मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। रांची जिले की सात विधानसभा सीटों पर होने वाले मतदान के लिए इस बार कुल 2777 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 236 बूथ पर्दानशीं हैं।

कुल 236 पर्दानशीं मतदान केंद्रों में तमाड़ में चार, सिल्ली में दो, खिजरी में 32, रांची में 10, हटिया में आठ, कांके में 22 तथा मांडर विधानसभा में 78 केंद्र हैं।

बोगस मतदान पर लगेगी रोक

आम तौर पर मुस्लिम बहुल इलाकों (Muslim Dominated Areas) में मतदान केंद्रों (Polling Stations) पर जब बुर्काधारी महिलाएं वोट करने आती हैं तो प्रत्याशियों के बूथ एजेंट आपस में भिड़ जाते हैं।

बोगस मतदान का आरोप लगा एजेंट बुर्का हटाने की मांग करते हैं। इसे लेकर विवाद होता है। इस कारण मतदान प्रभावित होता है। मतदान की गति धीमी हो जाती है। इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए चुनाव आयोग पर्दानशीं बूथ लेकर आया है।

इन बूथों पर महिला मतदान कर्मी तैनात की जाएंगी। प्रत्याशियों के एजेंटों द्वारा विरोध करने पर ये बुर्काधारी मतदाओं की पहचान करेंगी।

इसके अलावा सबसे अधिक 32 महिला मतदान केंद्र हटिया विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए हैं। रांची में 29, खिजरी में 14, कांके में 27 महिला बूथ होंगे।

जबकि, तमाड़, सिल्ली और मांडर में सभी मतदान केंद्र समान्य होंगे। महिला मतदान केंद्रों पर सभी मतदानकमीं महिला ही होंगी।

प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदानकर्मी सहित अन्य सभी कर्मी महिलाएं होंगी। इससे बूथ पर होने वाले विवादों में कमी आएगी। चुनाव आयोग ने अच्छी पहल की है। इससे महिलाओं को सुविधा मिलेगी।

क्या है पर्दानशीं मतदान केंद्र

पर्दानशीं का अर्थ है जो बुर्का, पर्दा अथवा घूंघट में हो और सामान्य रूप से जिनकी पहचान न हो सके। इन केंद्रों पर कम से कम एक महिला मतदान कर्मी की तैनाती होगी, जो वोटर महिलाओं की गोपनीयता के साथ पहचान करेंगी।

मतदान में पारदर्शिता के लिए महिला कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। महिला मतदान कर्मी संबंधित प्रखंड की हो, यह भी तय किया जाएगा। इसमें बीएलओ की भी सहायता ली जाएगी।

झारखंड विधानसभा चुनाव : फैक्ट फाइल

  • झारखंड में 29,562 मतदान केंद्रों पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। 5,042 मतदान केंद्र शहरी तथा 24,520 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में हैं।
  • कुल 20,281 जगहों पर सभी 29,562 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
  • करीब 881 औसत मतदाता हैं प्रत्येक मतदान केंद्र पर।
  • कुल 2,60,43,703 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 1,31,44,236 पुरुष, 1,28,99,019 महिला तथा 448 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
  • झारखंड में 11,84,150 मतदाता 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के हैं, जो कि ये पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें

Jharkhand Election: भाकपा ने 12 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, चतरा से डोमन और कांके से संतोष पर दांव

Jharkhand Election 2024: कौन हैं झारखंड में BJP को धोखा देने वाले 6 बड़े नेता? एक दे चुके चंपई को कड़ी टक्कर

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।