Move to Jagran APP

Jharkhand Election Result 2024: झारखंड में BJP को मिला एक और दर्द, पीएम मोदी को सोचने पर कर देगा मजबूर

Jharkhand Election 2024 यूपी-बिहार के बाद झारखंड में भी BJP को कई मामलों में नुकसान उठाना पड़ा है। सबसे बड़ा नुकसान इस बार वोट बैंक का हुआ है। यह पीएम मोदी के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। जबकि कांग्रेस और झामुमो के प्रदर्शन में सुधार हुआ है। 2019 में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा था।

By Pradeep singh Edited By: Sanjeev Kumar Published: Wed, 05 Jun 2024 08:54 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jun 2024 08:54 AM (IST)
हेमंत सोरेन और पीएम मोदी (जागरण फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। यूपी-बिहार के बाद झारखंड में भी BJP को कई मामलों में नुकसान पहुंचा है। सबसे बड़ा नुकसान वोट बैंक का हुआ है। यह पीएम मोदी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

भाजपा का वोट शेयर घटा

इस लोकसभा चुनाव में भाजपा का कुल वोट शेयर घटा है। इस बार सभी 14 संसदीय सीटों में पड़े मतों में इसकी हिस्सेदारी 44.60 प्रतिशत ही रही, जबकि वर्ष 2019 के चुनाव में इस पार्टी को 51.6 प्रतिशत वोट मिले थे।

झामुमो और कांग्रेस के वोट शेयर बढ़े

दूसरी तरफ, झामुमो और कांग्रेस के वोट शेयर बढ़े हैं। इस बार दोनों का वोट शेयर क्रमश: 14.60 तथा 19.19 प्रतिशत रहा है। पिछले चुनाव में दोनों का वोट शेयर क्रमश: 11.7 तथा 15.8 प्रतिशत ही रहा था। आजसू का भी वोट शेयर घटा है। 

दलों का वोट शेयर (सभी 14 सीटों में)

भाजपा : 44.60,  कांग्रेस : 19.19,  झामुमो : 14.60,  आजसू : 2.62,  राजद : 2.77,  बसपा : 0.92,  सीपीआइ : 0.31,  सीपीआइ एमएल : 2.41,  अन्य : 11.17,  नोटा : 1.14  

यह भी पढ़ें

Jharkhand Lok Sabha Election: झारखंड से इस बार भी दो ही महिला पहुंचेंगी लोकसभा, इन सीटों पर दर्ज की जीत

Lok Sabha Election 2024: झारखंड में रणनीतिक बढ़त लेने में सफल रही कांग्रेस, झामुमो के साथ इन सीटों पर दिखाया दम


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.