Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Excise Constable: उत्पाद सिपाही भर्ती पर आ गए ताजा अपडेट, नया प्रवेश पत्र डाउनलोड करना ना भूलें

Jharkhand Excise Constable New Updates झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का नया कार्यक्रम आ गया है। इसके साथ ही झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा के लिए छह बोर्ड बनाए हैं और अभ्यर्थियों की संख्या भी सीमित कर दी है। ऐसे में अभ्यर्थियों को यह जानना जरूरी है कि उन्हें परीक्षा के लिए कब कहां जाना है।

By Neeraj Ambastha Edited By: Yogesh Sahu Updated: Fri, 06 Sep 2024 07:27 PM (IST)
Hero Image
Jharkhand Excise Constable: उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 99,832 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Excise Constable Exam New Updates : झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा के तहत शेष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा 10 से 21 सितंबर तक छह जगहों पर आयोजित होगी।

पुलिस मुख्यालय से अनुशंसा मिलने के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने छह बोर्ड में होने वाली शारीरिक जांच के लिए क्रमांकवार तिथियां प्रकाशित कर दी। इसके तहत कुल 99,832 अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच होगी।

नए सिरे से प्रवेश पत्र जारी

शारीरिक जांच में सम्मिलित होने के लिए आयोग नए सिरे से प्रवेश पत्र (New Admit Card Download Link) जारी करेगा। इसके लिए आठ सितंबर को लिंक प्रकाशित किया जाएगा।

शारीरिक दक्षता जांच में कई अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने एवं एक दर्जन की मौत होने के बाद तीन से पांच सितंबर तथा छह से नौ सितंबर को आयोजित की जाने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था।

इसकी समीक्षा के बाद नए सिरे से शारीरिक जांच कार्यक्रम तय किया गया है, जिसमें एक दिन में निश्चित संख्या में अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच के लिए बुलाया गया है।

शारीरिक जांच के लिए इस बार छह बोर्ड अलग-अलग जगहों पर गठित किया गया है। सभी अभ्यर्थियों को सुबह सात बजे केंद्र पर बुलाया गया है। इस बार पलामू में शारीरिक जांच नहीं होगी।

कहां कितने अभ्यर्थियों की जांच

  1. रांची स्मार्ट सिटी (10-13 सितंबर) : कुल 11,405 अभ्यर्थी
  2. झारखंड जगुआर, टेंडर ग्राम, रातू (10-13 सितंबर तथा 19 एवं 20 सितंबर) : कुल 17,405 अभ्यर्थी
  3. गिरिडीह पुलिस केंद्र (10-13 सितंबर तथा 19 एवं 20 सितंबर) : कुल 17,405 अभ्यर्थी
  4. हजारीबाग जेएपीटीसी, पद्मा (10-13 सितंबर तथा 19 एवं 20 सितंबर) : कुल 17,405 अभ्यर्थी
  5. जमशेदपुर सीटीसी, मुसाबनी (10-13 सितंबर तथा 19 एवं 20 सितंबर) : कुल 17,405 अभ्यर्थी
  6. साहिबगंज झारखंड सशस्त्र बल (10-13 सितंबर तथा 19, 20 एवं 21 सितंबर) : कुल 18,807

यह भी पढ़ें

Jharkhand Excise Constable: हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, 10 सितंबर से होगी उत्पाद सिपाही शारीरिक दक्षता परीक्षा

Jharkhand Utpad Sipahi Update: झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा की शारीरिक जांच कब होगी? नई जानकारी आई सामने