Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Exit Poll: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से I.N.D.I.A को तगड़ा झटका! हर एग्जिट पोल में करारी हार का अनुमान

लोकसभा का चुनावी महासमर खत्म हो चुका है। किसे कितनी सीटें मिलेंगी? यह तो 4 तारीख को दोपहर तक साफ होगा लेकिन एग्जिट पोल में एक बार फिर भारी बहुमत मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। एग्जिट पोल की मानें तो भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए को पूरे देश में 300 प्लस सीटें मिलने का अनुमान है। झारखंड में भी भाजपा की लहर साफ देखी जा सकती है।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sat, 01 Jun 2024 10:46 PM (IST)
Hero Image
Jharkhand Exit Poll: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से I.N.D.I.A को झटका। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, रांची। चुनाव के बाद चुनाव सर्वेक्षण एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी दिए हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए को देशभर में 300 प्लस सीटें मिलने का अनुमान है। झारखंड में भी भाजपा की लहर साफ देखी जा सकती है।

झारखंड की बात करें तो यहां पर महागठबंधन राज्य में सत्ता में होने के बावजूद बिल्कुल लाचार दिखा है। एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में भाजपा को 10-13 सीटें जीतने का अनुमान है। वहीं, इंडी गठबंधन को महज 4-1 सीटें मिल सकती हैं।

एग्जिट पोल के आंकड़े इस बात की सीधी तस्दीक कर रहे हैं कि जनता ने इंडी गठबंधन को एक तरीके से नकार दिया है। हेमंत सरकार पर लंबे समय से भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। मंत्री से लेकर आईएएस और खुद तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन जेल जा चुके हैं। भ्रष्टाचार के आरोपों ने राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन को धक्का पहुंचाया है। भ्रष्टाचार के एक के बाद एक लगते आरोपों ने भाजपा को झामुमो सरकार पर बार-बार हमला करने का मौका दिया।

चंपई और कल्पना सोरेन ने रैलियों में मोदी सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और झारखंड के साथ भेदभाव और आदिवासियों का अपमान करने का आरोप लगाया, लेकिन चुनाव नतीजों पर इसका कोई भी असर दिखाई नहीं दे रहा है।

इसके अलावा, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी ने भी इंडी गठबंधन के चुनाव-प्रचार को प्रभावित किया। कल्पना सोरेन और सीएम चंपई सोरेन ने अपनी पूरी ताकत झोंकी, लेकिन शायद जनता तक अपनी बात पहुंचाने में नाकामयाब साबित हुए हैं। रांची में इंडी गठबंधन की महारैली के अलावा, कोई भी ऐसी बड़ी रैली नहीं हुई, जिसमें गठबंधन का कोई बड़ा नेता शामिल हुआ हो। इस कारण भी कार्यकर्ताओं और जनता में गलत संदेश गया।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Exit Poll Result 2024 LIVE: झारखंड में भाजपा की आंधी! हर एग्जिट पोल में रिकॉर्डतोड़ जीत का अनुमान

Jharkhand Exit Poll Result 2024: झारखंड में भाजपा का दबदबा कायम, रिकॉर्ड इतनी सीटों पर जीत का अनुमान

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें