Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Job News: महिला पर्यवेक्षिका के 444 पदों पर होगी नियुक्ति, 26 स‍ितंबर से ऑनलाइन आवेदन होंगे शुरू

Jharkhand Government Job Updates राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में महिला पर्यवेक्षिका के 444 पदों पर नियुक्ति होगी। इन पदों पर नियुक्ति के लिए समाजशास्त्र या मनोविज्ञान या गृह विज्ञान में स्नातक उत्तीर्ण महिलाएं योग्य होंगी। विभाग की अनुशंसा मिलने के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का विज्ञापन जारी कर दिया।

By Neeraj AmbasthaEdited By: Prateek JainUpdated: Sun, 10 Sep 2023 01:29 AM (IST)
Hero Image
Jharkhand Government Job: महिला पर्यवेक्षिका के 444 पदों पर होगी नियुक्ति, 26 से भरे जाएंगे ऑनलाइन फार्म

राज्य ब्यूरो, रांची: राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में महिला पर्यवेक्षिका के 444 पदों पर नियुक्ति होगी। इन पदों पर नियुक्ति के लिए समाजशास्त्र या मनोविज्ञान या गृह विज्ञान में स्नातक उत्तीर्ण महिलाएं योग्य होंगी।

विभाग की अनुशंसा मिलने के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का विज्ञापन जारी कर दिया।

इस प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 सितंबर से 25 अक्टूबर तक भरे जाएंगे। परीक्षा शुल्क भुगतान करने के लिए 27 अक्टूबर तक लिंक खुला रहेगा। 29 अक्टूबर तक फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड होंगे।

ऑनलाइन आवेदन में किसी प्रकार का संशोधन 31 अक्टूबर से दो नवंबर तक हो सकेगा। इस प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु की गणना एक अगस्त 2023 तथा अधिकतम आयु की गणना एक अगस्त 2019 से की जाएगी।

एक चरण में होगी सीबीटी मोड में परीक्षा, पूछे जाएंगे वस्तुनिष्ठ प्रश्न

यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित तथा एक चरण में मुख्य परीक्षा के रूप में होगी। इसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर वाले पूछे जाएंगे। एक सही प्रश्न पर तीन अंक मिलेंगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी।

परीक्षा तीन पत्र की तीन अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी। पहला पत्र भाषा ज्ञान का होगा, जिसमें हिन्दी तथा अंग्रेजी भाषा से 60-60 प्रश्न पूछे जाएंगे।

यह भी पढ़ें- G20 Summit Dinner: सीएम हेमंत सोरेन दिल्‍ली में आयोजि‍त डिनर प्रोग्राम में हुए शामिल, कई नेताओं से की मुलाकात

भाषा ज्ञान में प्राप्त अंक मात्र अर्हक होगा, जिसमें 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। इसके अंक मेधा सूची में नहीं जोड़े जाएंगे।

सौ अंकों का दूसरा पत्र चिन्हित जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा की होगी, जिसमें अभ्यर्थी हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, संथाली, बांग्ला, मुंडारी, हो, खड़िया, कुडुख, कुरमाली, खोरठा, नागपुरी, पंचपरगनिया, उड़िया, संस्कृत में से किसी एक भाषा का चयन कर कर सकेंगे। इसमें भी 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

तीसरा पत्र तकनीकी/विशिष्ट विषय एवं सामान्य ज्ञान काे होगा, जिसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस विषय में भी 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

किस श्रेणी में कितने पद

अनारक्षित : 187

अनुसूचित जनजाति : 101

अनुसूचित जाति : 35

अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 42

पिछड़ा वर्ग : 35

आर्थिक रूप से कमजोर : 44

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें