Move to Jagran APP

झारखंड के 261 सरकारी स्कूलों में शूरू होगी प्री-प्राइमरी की पढ़ाई... आपके जिले के कितने स्कूल हैं शामिल, देखें लिस्ट...

Jharkhand News झारखंड के 261 सरकारी स्कूलों में इस साल प्री-प्राइमरी कक्षा की भी पढ़ाई शुरू होगी। इन स्कूलों में कुल 7092 बच्चे नामांकित होंगे। इसके लिए स्कूलों का चयन कर लिया गया है। सर्वाधिक 28 स्कूल बोकारो जिले के हैं। आपके जिले के कितने स्कूल शामिल है देखिए...

By Sanjay KumarEdited By: Tue, 05 Jul 2022 09:33 AM (IST)
झारखंड के 261 सरकारी स्कूलों में शूरू होगी प्री-प्राइमरी की पढ़ाई... आपके जिले के कितने स्कूल हैं शामिल, देखें लिस्ट...
Jharkhand News: झारखंड के 261 सरकारी स्कूलों में शूरू होगी प्री-प्राइमरी की पढ़ाई।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand News झारखंड के 261 सरकारी स्कूलों में इस साल प्री-प्राइमरी कक्षा की भी पढ़ाई शुरू होगी। इसके लिए स्कूलों का चयन कर लिया गया है। इनमें सर्वाधिक 28 स्कूल बोकारो जिले के हैं। इन स्कूलों में कुल 7,092 बच्चे नामांकित होंगे। स्कूलों में बच्चों की संख्या भी तय कर दी गई है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत चयनित इन स्कूलों में पूर्व बालकों की देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई) के तहत चाइल्ड फ्रैंडली बेंच-डेस्क खरीदे जाएंगे। कक्षाओं में बच्चों को बेहतर माहौल देने तथा खेल-खेल में पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए पेंटिंग की जाएगी। साथ ही बच्चों के खेल के लिए आउटडोर खेल सामग्री की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही वहां नामांकित बच्चों को टीचिंग लर्निंग मैटेरियल दिए जाएंगे।

इसके लिए केंद्र ने कुल 6.30 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसमें 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार देगी, जबकि शेष राज्य सरकार को वहन करना होगा। बता दें कि अभी तक राज्य के 444 स्कूलों में प्री प्राइमरी की पढ़ाई हो रही है।

प्री प्राइमरी की पढ़ाई के लिए किस जिले में कितने स्कूलों का चयन

  • बोकारो : 28,
  • चतरा : 12,
  • देवघर : 08,
  • धनबाद : 04,
  • गढ़वा : 16,
  • गिरिडीह : 12,
  • गोड्डा : 01,
  • गुमला : 16,
  • हजारीबाग : 10,
  • खूंटी : 09,
  • कोडरमा : 06,
  • लातेहार : 15,
  • लोहरदगा : 14,
  • पलामू : 10,
  • पश्चिमी सिंहभूम : 16,
  • पूर्वी सिंहभूम : 08,
  • रामगढ़ : 18,
  • रांची : 19,
  • सरायकेला खरसावां : 24,
  • सिमडेगा : 12

तीन सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालयों के बनेंगे भवन

झारखंड के तीन जिलों में सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों के भवन का निर्माण होगा। इनका निर्माण धनबाद के बालिका हाईस्कूल परिसर, सरायकेला खरसावां के अपग्रेडेड आदर्श मिडिल स्कूल परिसर तथा कोडरमा के डोमचांच में होगा। इनमें धनबाद का आवासीय विद्यालय लड़के एवं लड़कियों दोनों के लिए है, जबकि शेष दो सिर्फ लड़कों के लिए है। बता दें कि इन आवासीय विद्यालयों में अनाथ, नक्सल पीड़ित परिवारों के बच्चे तथा ट्रैफिकिंग की शिकार बच्चों का नामांकन होता है।