Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Election Result: झारखंड में 2 निर्दलीय उम्मीदवार ने सभी को चौंकाया, अन्य दलों के लिए बजा दी खतरे की घंटी

Jharkhand News इस बार झारखंड के लोकसभा परिणाम में कुछ निर्दलीय प्रत्याशियों ने सभी को चौंकाकर रख दिया है। हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली है लेकिन जनता ने उन्हें अपने सिर आंखों पर बिठाया है। निर्दलीय उम्मीदवार जयराम महतो की पार्टी ने स्थापित दलों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। अपने तेवर से वह हर तरह के मतदाता को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे।

By Manoj Singh Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Wed, 05 Jun 2024 10:38 AM (IST)
Hero Image
जयराम महतो ने सभी पार्टी को चौंकाया (जागरण)

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Lok Sabha Result 2024: लोकसभा चुनाव में कुछ निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना दमखम दिखाया है। हालांकि, उन्हें जीत नहीं मिली है, लेकिन जनता ने उन्हें अपने सिर आंखों पर बिठाया है। निर्दलीय उम्मीदवार जयराम महतो (Jairam Mahato) की पार्टी ने स्थापित दलों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।

अपने तेवर से सरकार को कटघरे में खड़ा करने वाले जयराम महतो ने गिरिडीह से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया था। उस दौरान उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार करने की कोशिश भी की थी।

जयराम महतो को मिले इतने वोट

जयराम महतो युवाओं के साथ-साथ अन्य मतदाताओं को भी लुभाने में कामयाब हुए। उन्हें  3 लाख 47 हजार 322 (27.5 फीसदी) मत प्राप्त हुए।

देवेंद्र नाथ महतो को मिले इतने वोट

इसी तरह रांची से निर्दलीय उम्मीदवार देवेंद्र नाथ महतो (Devendra Nath Mahto) ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है।   रांची में उनके सहयोगी देवेंद्र नाथ महतो को 1 लाख 32 हजार 647 (9.2 फीसदी) मत मिले हैं। देवेंद्र नाथ महतो ने युवा वोटरों को खूब रिझाया।

यह भी पढ़ें

Jharkhand Election Result 2024: झारखंड में BJP को मिला एक और दर्द, पीएम मोदी को सोचने पर कर देगा मजबूर

Lok Sabha Election 2024: झारखंड में रणनीतिक बढ़त लेने में सफल रही कांग्रेस, झामुमो के साथ इन सीटों पर दिखाया दम

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें