Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

झारखंड जमीन घोटाला: ED कोर्ट ने बढ़ाई 11 आरोपियों की मुश्किलें, हेमंत सोरेन की ओर से भी लगी हाजिरी

Jharkhand Land Scam झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कथित जमीन घोटाले मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जांच अभी भी चल रही है। ईडी कोर्ड ने इस मामले से जुड़े 11 आरोपियों की हिरासत बढ़ा दी है। तीन अन्य आरोपियों ने भी कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से हाजिरी लगाई। बता दें कि हेमंत सोरेन फिलहाल जमानत पर चल रहे हैं।

By Manoj Singh Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Fri, 20 Sep 2024 09:32 AM (IST)
Hero Image
झारखंड जमीन घोटाले में एक्शन मोड में ईडी (जागरण)

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand News: झारखंड की ईडी कोर्ट ने जमीन घोटाले में आरोपित निलंबित राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद सहित 11 आरोपितों की न्यायिक हिरासत अवधि तीन अक्टूबर तक बढ़ा दी है। इससे पूर्व जेल में बंद सभी आरोपितों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया।

पेशी के बाद अदालत ने भानु प्रताप प्रसाद, अंतु तिर्की, सद्दाम, अफसर अली, विपिन कुमार सिंह, प्रियरंजन सहाय, इरसाद अख्तर, शेखर कुशवाह, हजारीबाग के कोर्ट कर्मी इरशाद, कोलकाता के रजिस्ट्रार आफ एश्योरेंस के कर्मी तापस घोष और चौकीदार संजीत कुमार की न्यायिक हिरासत अवधि दो सप्ताह बढ़ा दी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से भी हाजिरी दी गई। वे अभी जमानत पर हैं। तीन अन्य आरोपित आर्किटेक्ट बिनोद कुमार सिंह, जमीन के मूल रैयत राजकुमार पाहन एवं मनोज कुमार यादव ने व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिरी लगाई।

ये भी पढ़ें

Jharkhand New DGP: झारखंड का अगला DGP कौन होगा? यूपीएससी को भेजे गए चार IPS के नाम; पढ़िए पूरी लिस्ट यहां

Ranchi News: रांची में रहने वाले हर व्यक्ति की निकलेगी डिटेल, थाने में तैयार होगी लिस्ट; मकान मालिक पर सख्त नजर

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर