Move to Jagran APP

'गो एयर की तरह दिवालिया हो जाएगी BJP की गोगो योजना', इरफान अंसारी ने हेमंत सोरेन की तारीफ में जमकर पढ़े कसीदे

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दावा किया है कि गो एयर की तरह भाजपा की गोगो दीदी योजना भी दिवालिया हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंइयां सम्मान योजना की राशि को 1000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये करने की घोषणा की है। यह निर्णय राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

By Pradeep singh Edited By: Mohit Tripathi Updated: Tue, 15 Oct 2024 07:27 PM (IST)
Hero Image
गो एयर की तरह भाजपा की गोगो योजना हो जाएगी दिवालिया: इरफान। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। अपने राजनीतिक बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले हेमंत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दावा किया है कि गो एयर की तरह भाजपा की गोगो दीदी योजना भी दिवालिया हो जाएगी।

सोमवार को कैबिनेट की बैठक के बाद प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंइयां सम्मान योजना की राशि को 1000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये करने की घोषणा की है। यह निर्णय राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

हेमंत सोरेन ने लगाया मास्टर स्ट्रोक 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह मास्टर स्ट्रोक राज्य के विकास और महिलाओं के सम्मान को सुनिश्चित करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सीएम के इस निर्णय ने विपक्षी दल भाजपा की कमर तोड़ दी है।

भाजपा के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अब कोई ठोस एजेंडा नहीं बचा है। गो एयर की तरह भाजपा की गोगो दीदी योजना भी दिवालिया हो जाएगी। भाजपा केवल झूठे वादों से जनता को भ्रमित करना चाहती है, लेकिन झारखंड की जनता अब इनके बहकावे में नहीं आएगी। झारखंड में केवल महागठबंधन का जलवा चलेगा।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड की जनता को एक साथ लेकर चलने का काम हो रहा है। सरकार न सिर्फ विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है, बल्कि राज्य के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है।

हेमंत सोरेन की योजनाएं झारखंड के विकास के लिए मील का पत्थर

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शासनकाल में कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई हैं। उनका समर्पण और उनकी योजनाओं का प्रभाव झारखंड के विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। भाजपा का चुनाव में पूरी तरह सफाया हो जाएगा। यहां मंडराने वाले बाहरी नेता नजर नहीं आएंगे।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Election 2024: झारखंड में किस सीट पर कब होगा चुनाव, दोनों चरणों की पूरी डिटेल एक क्लिक में पढ़ें

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव का बजा बिगुल, 2 चरणों में होगी वोटिंग; 23 नवंबर को नतीजे

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें