Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MGNREGA Worker Grade Pay: झारखंड के मनरेगा कर्मियों के मानदेय में 15 दिनों के अंदर होगी वृद्धि, जल्द मिलेगा ग्रेड पे

Jharkhand MGNREGA Worker Grade Pay झारखंड के मनरेगा कर्मियों के लिए गुड न्यूज है। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेश कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण विकास सचिव के श्रीनिवासन से मुलाकात की। मुलाकात में श्रीनिवासन ने मनरेगा कर्मियों का ग्रेड पे सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही बीमा जैसे मुद्दों पर भी सरकार द्वारा सकारात्मक पहल किए जाने का भरोसा दिलाया।

By Ashish Jha Edited By: Mohit Tripathi Updated: Tue, 09 Jul 2024 03:38 PM (IST)
Hero Image
झारखंड के मनरेगा कर्मियों के लिए गुड न्यूज। (सांकेतिक फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। ग्रामीण विकास सचिव के श्रीनिवासन ने मनरेगा कर्मियों को ग्रेड पे सुनिश्चित करने के साथ ही 60 साल तक सेवा और बीमा जैसे मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया।

झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेश कमेटी का प्रतिनिधिमंडल मनरेगा आयुक्त के बुलावे पर उनके ग्रामीण विकास विभाग में वार्ता के लिए पहुंचा था।

मणिपुर की तर्ज पर ग्रेड पे संचिका तैयार करने का निर्देश

संघ के अनुसार, सचिव ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मणिपुर की तर्ज पर ग्रेड पे की संचिका अविलंब तैयार करने का निर्देश दे दिया गया है।

आंगनबाड़ी कर्मियों एवं पारा शिक्षकों के समान अनुकंपा पर नौकरी का प्रविधान करने के लिए संचिका बढ़ाने को कहा गया है।

15 दिनों के अंदर होगी मानदेय में वृद्धि

सोमवार को मनरेगा कमिश्नर के निर्देश पर पहुंचे संघ के सदस्यों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर उनसे वार्ता की। वार्ता के बाद मनरेगा कमिश्नर के साथ संघ के सभी सदस्य ग्रामीण विकास सचिव के. श्रीनिवासन के कक्ष में पहुंचे।

सचिव ने कहा कि ग्रेड पे देने में देरी हो सकती है, इसलिए तत्काल राहत प्रदान करने के लिए 15 दिनों के अंदर मानदेय में वृद्धि की जाएगी और फिर ग्रेड पे के लिये संचिका भी बढ़ा दी जाएगी।

बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विक्रांत ज्योति, संयुक्त सचिव सुशील कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष महेश सोरेन तथा प्रदेश सचिव डॉ. राजेश दास ने बैठक की।

वार्ता के दौरान प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सागर कुमार, अभियंता संवर्ग के त्रिभुवन महतो, कंप्यूटर सहायक संतोष कुमार महतो, लेखा सहायक चतर्भुज कुमार, शहिद, संतोष मिर्धा, महेश सोरेन समेत सभी विंग के मनरेगा कर्मी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: फरकिया से 45 मिनट में पहुंच सकेंगे मिथिला, बाढ़ के दिनों में नाव से मिलेगा छुटकारा; 40 गांवों का सालों पुराना सपना पूरा

IRCTC : भागलपुर से होकर चलेंगी दक्षिण व पश्चिम भारत का दर्शन कराने वाली तीर्थ स्पेशल ट्रेनें, यहां पढ़ें पूरी डिटेल