Move to Jagran APP

Jharkhand Politics: JMM का ताबड़तोड़ एक्शन, एक और नेता को दिखाया बाहर का रास्ता

झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए 13 मई को वोटिंग होनी है। मतदान से ठीक पहले झामुमो ने पार्टी में रहकर बगावती तेवर दिखाने वाले नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोडरमा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे जेपी वर्मा को पार्टी ने निलंबित कर दिया है। इससे पहले बिशुनपुर के विधायक चमरा लिंडा को निलंबित कर दिया था।

By Pradeep singh Edited By: Shashank Shekhar Updated: Sat, 11 May 2024 01:28 PM (IST)
Hero Image
Jharkhand Politics: JMM का ताबड़तोड़ एक्शन, एक और नेता को दिखाया बाहर का रास्ता (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए 13 मई को वोटिंग होनी है। वहीं, मतदान से ठीक पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पार्टी में रहकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

कोडरमा लोकसभा संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे जेपी वर्मा को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने निलंबित कर दिया है।

जेपी वर्मा गांडेय विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा में इस आशा में आए थे कि उन्हें कोडरमा से प्रत्याशी बनाया जाएगा।

कोडरमा सीट गठबंधन के तहत भाकपा माले के पास चली गई। इससे नाराज हैं और निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। कुशवाहा वोटों पर दावेदारी है। इनके चाचा स्वर्गीय रीतलाल वर्मा कोडरमा से भाजपा के सांसद रह चुके हैं।

झामुमो ने चमरा लिंडा को भी किया निलंबित

इससे पहले भी झामुमो ने बिशुनपुर के विधायक चमरा लिंडा के खिलाफ एक्शन लिया था। झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष शिबू सोरेन ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। चमरा लिंडा लोहरदगा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 

गरीबों के अनाज पर डाका? लाभुकों को नहीं मिल रहा राशन, हंगामे के बाद डीलर ने उठाया ये कदम

Nishikant Dubey : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे से ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्नी, पढ़ें किसके पास कितनी संपत्ति

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।