Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Protest in Ranchi: सीएम आवास घेराव करने पहुंचे सफाई कर्मचारियों को पुलिस ने मोराबादी मैदान में रोका; 5 सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन

Jharkhand Municipal Employees Protest झारखंड लोकल बॉडीज एंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर राज्य के तमाम नगर निगम निकाय से सैकड़ों मजदूर और कर्मचारी अपनी 5 सूत्री मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने सभी को मोराबादी मैदान में रोक दिया।

By Sanjay KumarEdited By: Updated: Tue, 23 Aug 2022 01:51 PM (IST)
Hero Image
Jharkhand Municipal Employees Protest: सीएम आवास घेराव करने पहुंचे सफाई कर्मचारियों को पुलिस ने मोराबादी मैदान में रोका।

रांची, जासं। Jharkhand Municipal Employees Protest झारखंड लोकल बॉडीज एंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार को झारखंड के तमाम नगर निगम निकाय से सैकड़ों मजदूर और कर्मचारियों ने अपनी 5 सूत्री मांग को लेकर रांची पहुंच कर मोरहाबादी मैदान से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे। शिबू सोरेन आवास के पास प्रशासन द्वारा रोके जाने पर सभी नगर निकाय के सफाई कर्मी सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन करने लगे। नगर निगम निकाय के सफाई कर्मियों ने हेमंत सोरेन हाय हाय, आवाज दो हम एक हैं, हमारी मांगे पूरी करो के नारे लगाए।

हेमंत सरकार पूंजी वादियों की सरकार

झारखंड लोकल बॉडीज एंप्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार पूंजी वादियों की सरकार है। इस सरकार ने सभी निकायों में काम करने वाले मजदूरों को आउटसोर्सिंग से छाटने का काम किया है। पिछड़ों और दलितों की सरकार आज पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों की आवाज बंद करना चाह रही है। नगर निगम के सफाई कर्मियों को न्याय मिलना चाहिए। आज हमें मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया जा रहा है।

20 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे कर्मचारी

महामंत्री अनूप लाल हरी ने कहा कि झारखंड सरकार को हमारी 5 सूत्री मांगे माननी पड़ेगी। अगर ऐसा नहीं होता तो 20 सितंबर से झारखंड के तमाम नगर निगम के कर्मचारी मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। अगर हम शहर की सफाई कर सकते हैं तो सरकार भी कान खोल कर सुन ले कि आने वाले समय में झाड़ू मार कर सरकार का भी सफाई कर सकते हैं। हम लोगों को प्रशासन के द्वारा मुख्यमंत्री आवास से पहले ही रोक लिया गया इसलिए हम सड़क पड़ बैठकर आंदोलन कर रहे।

क्या है 5 सूत्री मांग

  • पहली मांग हैं की समूचे राज्य में एक भी मजदूर जो 10 वर्ष से अधिक दिनों से कार्यरत है उनकी सेवा नियमित हो।
  • दूसरी मांग है कि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा स्थापना मद में निकायों को अनुदान एवं ऋण में 70 प्रतिशत राशि दी जाए।
  • तीसरी मांग है कि नगर निगम में कार्यरत दैनिक अनुबंध कर्मी समेत नियमित कर्मी के खतरनाक काम को देखते हुए 20 लाख की बीमा निकाय अपने स्तर से कराएं।
  • चौथी मांग है कि पूर्व से कार्यरत कर्मी की सेवा नियमित हो और नई नियुक्ति पर रोक लगाई जाए।
  • पांचवी मांग हैं की एनजीओ के आधार पर कार्यरत कर्मियों को नगर निकाय में समायोजित किया जाए।

इन निकायों के मजदूरों ने प्रदर्शन में लिया भाग

प्रदर्शन में अशोक कुमार सिंह, अनूप लाल हरी, लखन हरिजन, संजय मंडल, अरुण चंद,रामदेवरा, मृत्युंजय सिंह और इसी के साथ गिरिडीह देवघर, साहिबगंज, गोंडा, मधुपुर, पलामू, हजारीबाग सभी निकायों से मजदूरों ने प्रदर्शन में भाग लिया।