Move to Jagran APP

Jharkhand News: ASI से दारोगा में प्रोन्नति योग्य मिले 1732 अधिकारियों को अधिसूचना का इंतजार, 14 नवंबर को हुई थी मीटिंग

Jharkhand Police News एएसआई से दारोगा पद पर प्रोन्नति योग्य मिले 1732 अधिकारियों को अधिसूचना का इंतजार है। कुल 1225 पदों के लिए ही अधिसूचना जारी होनी है। झारखंड पुलिस मुख्यालय में एएसआई से दारोगा पद पर प्रोन्नति के लिए 14 नवंबर को प्रोन्नति समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में कुल 2336 एएसआई को शामिल किया गया था।

By Dilip Kumar Edited By: Prateek Jain Updated: Fri, 12 Jan 2024 09:50 PM (IST)
Hero Image
Jharkhand: ASI से दारोगा में प्रोन्नति योग्य मिले 1732 अधिकारियों को अधिसूचना का इंतजार, 14 नवंबर को हुई थी मीटिंग

राज्य ब्यूरो, रांची। एएसआई से दारोगा पद पर प्रोन्नति योग्य मिले 1732 अधिकारियों को अधिसूचना का इंतजार है। कुल 1225 पदों के लिए ही अधिसूचना जारी होनी है।

झारखंड पुलिस मुख्यालय में एएसआई से दारोगा पद पर प्रोन्नति के लिए 14 नवंबर को प्रोन्नति समिति की बैठक हुई थी।

इस बैठक में कुल 2336 एएसआई को शामिल किया गया था। बोर्ड की बैठक के सवा महीने के बाद 28 दिसंबर को पुलिस मुख्यालय ने एक सूची जारी की, जिसमें बताया गया कि बैठक में शामिल किए गए 2336 एएसआई में से केवल 1732 दारोगा के पद पर प्रोन्नति के योग्य मिले।

प्रोन्नति योग्य मिले 1732 में से केवल 1225 ही बनेंगे दारोगा

512 पदाधिकारियों ने प्रोन्नति संबंधित अर्हता पूरी नहीं की। 79 के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही चल रही है और 13 सेवानिवृत्त व मृत हो चुके हैं।

झारखंड पुलिस एसोसिएशन से जुड़े कुछ पदाधिकारियों का कहना है कि एएसआई से दारोगा के पद पर प्रोन्नति के लिए कुल रिक्तियां 1225 है। प्रोन्नति योग्य मिले 1732 में केवल 1225 को ही दारोगा के पद पर प्रोन्नति दी जानी है।

समय से अधिसूचना जारी नहीं होने से वेतन में 3444 रुपये प्रति माह के नुकसान के साथ-साथ भविष्य में दारोगा से पुलिस निरीक्षक पद पर प्रोन्नति में भी विलंब होने लगेगा।

यह भी पढ़ें -

Lok Sabha Election 2024: झारखंड समेत 6 राज्यों में लोकसभा सीटों की दावेदारी करेगी झामुमो, हेमंत सोरेन की टीम दिल्‍ली रवाना

Jharkhand News: सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी को हाईकोर्ट से मिली बड़ी जीत, इस मामले में आया बड़ा फैसला

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें