Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand News: ओडिशा ट्रेन हादसे में झारखंड के 60 लोग घायल, 3 की हुई मौत; कई लोगों के मोबाइल नंबर मिसिंग

ओडिशा के बालासोर में दो जून को हुए भीषण रेल दुर्घटना में अबतक झारखंड के तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें तीन की पहचान कर ली गई है जबकि एक शव का अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

By Jagran NewsEdited By: Mohit TripathiUpdated: Sun, 04 Jun 2023 08:56 PM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम सचिव के नेतृत्व में टीम ने की घायलों से मुलाकात।

राज्य ब्यूरो, रांची: ओडिशा के बालासोर में दो जून को हुए भीषण रेल दुर्घटना में अबतक झारखंड के तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें तीन की पहचान कर ली गई है, जबकि एक शव का अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं इस हादसे में झारखंड के 61 घायलों की पहचान की गई है। हालांकि मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर श्रम सचिव राजेश शर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों और चिकित्सकों की टीम ने रविवार को बालासोर में घटनास्थल का जायजा लिया और इस हादसे में झारखंड के पीड़ितों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली।

झारखंड के तीन लोगों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में झारखंड के तीन लोगों की दुखद मौत हो गई है, जबकि 61 लोग घायल हुए हैं। कुछ लोगों के मोबाइल नंबर मिसिंग हैं, जिनका सत्यापन किया जा रहा है। बताया जाता है कि घायलों में अधिसंख्य संताल प्रमंडल के जिलों के हैं। बालासोर गई टीम में रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, रांची सदर अस्पताल के सर्जन डॉ. अजीत कुमार, झारखंड कंट्रोल रूम के पदाधिकारी और चिकित्सक सम्मिलित हैं।

मुख्यमंत्री ने किया था ट्वीट

बता दें कि मुख्यमंत्री ने ट्विट कर कहा था कि झारखंड सरकार के अधिकारियों और चिकित्सकों की एक टीम रविवार को सुबह हेलीकॉप्टर से ओडिशा के लिए रवाना होगी। वहां झारखंड के यात्रियों से मुलाकात कर टीम द्वारा उन्हें हरसंभव मदद प्रदान किया जाएगा। हादसे में घायल हुए यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए सभी जरूरी सहायता प्रदान की जाएगी।

श्रम सचिव ने अस्पताल जाकर की घायलों से मुलाकात

श्रम सचिव के नेतृत्व में बालासोर गई टीम ने रविवार को जिला अस्पताल पहुंचकर झारखंड के घायलों और उनके इलाज की जानकारी ली। इसके अलावा टीम ने एनओसीसीआई बिजनेस पार्क पहुंचकर शवों के बारे में जानकारी ली। यहां मृतकों के शवों को रखा गया है।

टीम ने त्वरित पहल करते हुए अस्पताल में इलाजरत गोड्डा जिले के चार घायलों को डिस्चार्ज कराकर उन्हें उनके गोड्डा स्थित आवास भेजने की व्यवस्था की। वहीं, ट्रेन हादसे में गोड्डा जिले के जिन दो यात्रियों की मौत हुई, उनके पार्थिव शरीर को भी उनके घर भेजने की व्यवस्था की गई। एक मृत यात्री की शिनाख्त करने की प्रक्रिया जारी है। सभी घायलों से निरंतर संपर्क बनाकर झारखंड सरकार हर जरूरी मदद पहुंचाने का काम रही है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर