Move to Jagran APP

Jharkhand News: हेमंत सोरेन के आदेश से मचा हड़कंप.. नोट छापने वाले सीओ पर FIR, घूस खानेवालों में खलबली

Jharkhand News झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश से पूरे राज्‍य में हड़कंप मचा है। भ्रष्‍ट अफसरों पर कार्रवाई आरंभ करते हुए एसीबी ने आय से 28.65 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपित रांची के हेहल अंचल के अंचलाधिकारी पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

By Alok ShahiEdited By: Updated: Sat, 29 Oct 2022 09:58 AM (IST)
Hero Image
Jharkhand News: झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश से पूरे राज्‍य में हड़कंप मचा है।
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand News आय से 28.65 प्रतिशत अधिक की संपत्ति अर्जित करने के आरोपित रांची के हेहल अंचल के तत्कालीन अंचलाधिकारी अनिल कुमार सिंह पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह प्राथमिकी एसीबी की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अनुमति मिलने के बाद दर्ज की गई है। हेहल के तत्कालीन अंचलाधिकारी अनिल कुमार सिंह के विरुद्ध एसीबी ने प्रारंभिक जांच में यह पाया था कि उन्होंने आय की तुलना में 28.65 प्रतिशत अधिक खर्च दिखाया, जो भ्रष्टाचार से जुटाई गई संपत्ति के संकेत दे रहे हैं।

भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो, एसीबी ने एक अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2017 तक की अवधि को चेक पीरियड मानते हुए अंचलाधिकारी अनिल कुमार सिंह की संपत्ति का आकलन किया था। प्रारंभिक जांच में पता चला था कि इस अवधि में अनिल कुमार सिंह को विभिन्न स्रोतों से कुल 67 लाख 35 हजार 501 रुपये की आय हुई थी, लेकिन इस अवधि में उन्होंने 86 लाख 65 हजार, 513 रुपये खर्च किया। यानी उन्होंने आय से 19 लाख 30 हजार 12 रुपये अधिक खर्च किया। यह उनकी अर्जित आय से 28.65 प्रतिशत अधिक है।

बहुत जल्द ही आरोपित अंचलाधिकारी से पूछताछ करेगा एसीबी

एसीबी में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब आरोपित अंचलाधिकारी अनिल कुमार सिंह के विरुद्ध जांच तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि बहुत जल्द ही एसीबी आरोपित अंचलाधिकारी से प्रारंभिक जांच में सामने आए बिंदुओं पर विस्तृत पूछताछ करेगा और अर्जित संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल भी करेगा।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।