Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand News: नेत्रहीन दुष्कर्म पीड़िता का गर्भपात सुरक्षित नहीं, अदालत में रांची रिम्स ने सौंपी रिपोर्ट

Ranchi News पिता रिक्शा चालक हैं और मां की मौत हो चुकी है। पीड़िता नेत्रहीन है। दो बार दुष्कर्म हुआ। अब वह गर्भवती है। गर्भपात सुरक्षित नहीं। मामला रांची का है। झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि पीड़िता व सरकार के वकील बताएं कि इस समस्या का क्या समाधान है।

By M EkhlaqueEdited By: Updated: Tue, 13 Sep 2022 07:41 PM (IST)
Hero Image
Jharkhand Samachar: रांची जिले के नगड़ी की नेत्रहीन नाबालिग की जिंदगी खतरे में। प्रतीक फोटो।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में एक नेत्रहीन दुष्कर्म पीड़िता के गर्भपात को लेकर रांची रिम्स की ओर से रिपोर्ट अदालत में पेश कर दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़िता का 28 सप्ताह का गर्भ है। ऐसे में गर्भपात कराना सुरक्षित नहीं है। हालांकि बच्चा स्वस्थ है। इस दौरान सरकार की ओर से कहा गया कि पीड़िता को रामगढ़ के सुधार गृह में भेजने की योजना है। पीड़िता के अधिवक्ता शैलेश पोद्दार ने कहा कि पीड़िता का बच्चा होने पर उसका देखभाल कौन करेगा। इस पर अदालत ने सरकार और पीड़िता के अधिवक्ता को साथ बैठकर समाधान निकालने को कहा है। मामले में अगली सुनवाई 14 सितंबर को होगी।

दो बार पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म

बता दें कि युवती रांची जिले के नगड़ी प्रखंड में रहती है। जब वह नाबालिग थी तो वर्ष 2018 में उसके साथ पहली बार दुष्कर्म हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पोक्सो एक्ट के तहत यह मामला निचली अदालत में लंबित है। कुछ माह बाद उसके बाद दोबारा दुष्कर्म हुआ। उसकी जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराई गई थी। पीड़िता ने अपनी आर्थिक स्थिति खराब होने का हवाला देते हुए कोर्ट से गर्भपात कराने की गुहार लगाई है।

पिता रिक्शा चलाते हैं, मां की हो चुकी मौत

अदालत को बताया की याचिका दाखिल करने के पूर्व उन्होंने पीड़िता के इलाज के लिए जिले के उपायुक्त और डालसा के समक्ष भी आवेदन दिया था, लेकिन इस संबंध में कोई सुनवाई नहीं हुई। अदालत को बताया गया कि पीड़िता के पिता रिक्शा चलाते हैं। पीड़िता की मां की मौत हो चुकी है। वह पिता के साथ अकेले रहती है और गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में आती है। जब वह रिक्शा चलाने गए थे तो युवती घर में अकेली थी। इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई। इलाज के लिए उसके पास पैसे भी नहीं हैं।