Move to Jagran APP

दारोगा की कथित आत्महत्या के विरोध में भाजपा ने बनाया मानव श्रृंखला, पलामू में सबसे लंबे समय सड़क जाम

Jharkhand Crime News पलामू (Palamu) जिला के निलंबित थाना प्रभारी लालजी यादव की खुदकुशी (Lalji Yadav suicide Case) के बाद एनएच 98 (NH 98) जाम रात 12.45 बजे खत्म हुआ। पलामू के इतिहास (History of Palamu) में यह सबसे लंबे समय तक किया गया सड़क जाम (Road Jam) है।

By Sanjay KumarEdited By: Updated: Wed, 12 Jan 2022 01:38 PM (IST)
Hero Image
पलामू के इतिहास में सबसे लंबे समय तक किया गया सड़क जाम

(पलामू), जागरण संवादाता। Jharkhand Crime News : पलामू (Palamu) जिला के नावा बाजार के निलंबित थाना प्रभारी लालजी यादव की खुदकुशी (Lalji Yadav suicide Case) के बाद जारी एनएच 98 (NH 98) जाम, रात 12.45 बजे खत्म हुआ। इसी के साथ करीब 16 घंटे बाद मेदिनीनगर -औरंगाबाद मुख्यपथ (Medininagar - Aurangabad Main Road) पर वाहनों का परिचालन शुरू हुआ। पलामू के इतिहास (History of Palamu) में यह सबसे लंबे समय तक किया गया सड़क जाम (Road Jam) है।

पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाने का आश्वासन

सड़क की दोनों और 15 -15 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सड़क जाम कर रहे ग्रामीण निलंबित थाना प्रभारी की खुदकुशी किए जाने के मामले की सीबीआई जांच कराने और पलामू एसपी व विश्रामपुर डीएसपी को निलंबित करने की मांग कर रहे थे। रात करीब 12:40 बजे पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी राजकुमार लाकड़ा सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाएगी ।

स्वजन रात के करीब 11.10 बजे रात नावा बाजार थाना पहुंचे

इससे पूर्व मृतक एसआई लालजी यादव के स्वजन रात के करीब 11.10 बजे रात नावा बाजार थाना पहुंचे। थाना पहुंचने वालों में मृतक एसआई लालजी यादव के पिता, पत्नी ,ससुर आदि शामिल थे। सभी उस कमरे में गए जहां यादव ने खुदकुशी की थी। उनके शव को स्वजनों के आने तक उसी कमरे में रखा गया था।

स्वजनों के साथ पलामू के डीआईजी राजकुमार लाकड़ा ,एसपी चंदन कुमार सिन्हा व अन्य पदाधिकारियों ने करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत की। इसके बाद शव को कमरे से बाहर निकाला गया।

रात करीब 1:30 बजे धीमी गति से वाहनों का परिचालन शुरू

इधर पलामू के डीआईजी राजकुमार लाकड़ा प्रशासन के बाद ग्रामीणों ने 12:45 पर सड़क जाम खत्म किया। रात करीब 1:30 बजे धीमी गति से वाहनों का परिचालन शुरू हो गया है। इधर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई ।

पलामू में दारोगा की कथित आत्महत्या के विरोध में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने साहिबगंज में मानव श्रृंखला बनाया। साथ में ये मांग भी कर रहे है।

 

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने साहिबगंज में मानव श्रृंखला बनाया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें