Move to Jagran APP

Sudesh Mahto: हेमंत ने न्यायिक प्रकिया को बनाया ड्रामा, झारखंड सरकार के पास कोई विजन नहीं

Jharkhand Politics आजूस पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने कहा है कि हेमंत सोरेन की सरकार मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है। हर दिन एक नया एजेंडा लेकर आती है। सरकार के पास कोई विजन नहीं है। हेमंत सोरेन ने न्यायिक प्रक्रिया को भी ड्रामा बना दिया है।

By M EkhlaqueEdited By: Updated: Sun, 28 Aug 2022 05:10 PM (IST)
Hero Image
Jharkhand Political Crisis: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व आजसू पार्टी के नेता सुदेश महतो।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में राजनीतिक घमासान के बीच आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा है कि झामुमो के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार मूल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए रोज नया एजेंडा लेकर आती है। अपने दायित्वों से भागने तथा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए हेमंत सोरेन सरकार ने न्यायिक प्रक्रिया को ही ड्रामा बना दिया है। रविवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में सुदेश महतो ने कहा कि सरकार नियोजन नीति, स्थानीय नीति, रोजगार, बेरोजगारी भत्ता को लेकर कोई चर्चा नहीं कर रही है। इन विषयों पर हेमंत सोरेन सरकार का न तो कोई रोडमैप है, और न ही कोई विजन या प्रतिबद्धता।

झारखंड में इस समय संसाधनों की मची है लूट

सुदेश महतो ने कहा कि किसान बारिश नहीं होने से परेशान हैं। हेमंत सोरेन सरकार को इसकी कोई चिंता ही नहीं दिख रही है। कहा कि यही वक्त है कि पार्टी पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक जन समस्याओं को लेकर आंदोलन शुरू करे। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता सह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। संसाधन की लूट चरम पर है। मुख्यमंत्री और उनकी टीम को इसकी कोई चिंता ही नहीं है।

एक माह तक झारखंड में होगा प्रमंडलीय बैठक

बैठक में 15 सितंबर से 15 नवंबर तक प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 15 सितंबर को उत्तरी छोटानागपुर का प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन 15 सितंबर को गिरिडीह के मधुबन में होगा। इसी वर्ष पार्टी का महाधिवेशन भी होगा। इसे लेकर पार्टी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों के अलावा कनाडा के हेलीफैक्स में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन में भाग लेने के लिए पार्टी महासचिव सह विधायक डॉ. लंबोदर महतो को तथा पार्टी के केंद्रीय कार्यालय सचिव अरविंद कुमार को सम्मानित किया गया। अरविंद की पत्नी लवली चौबे ने राष्ट्रमंडल खेल में गोल्ड मेडल प्राप्त कर देश का मान बढ़ाया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।