Move to Jagran APP

Jharkhand Politics: बीस सूत्री की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस में घमासान, कई लोगों ने दिया इस्तीफा, राजद भी नाराज

Congress News जिला बीस सूत्री की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस में घमासान जारी है। कार्यकर्ताओं की सरकार के साथ-साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। यहां तक कि इस्तीफा का दाैर भी शुरू हो गया है। राजद ने भी इसपर नाराजगी जाहिर की है।

By Sanjay KumarEdited By: Updated: Wed, 07 Sep 2022 09:31 AM (IST)
Hero Image
Congress News: बीस सूत्री की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस में घमासान, राजद भी नाराज।

झुमरीतिलैया (कोडरमा), संसू। Congress News जिला बीस सूत्री की सूची जारी होने के बाद झारखंड के कोडरमा के जिला कांग्रेस में घमासान जारी है। कार्यकर्ताओं की सरकार के साथ-साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। यहां तक कि इस्तीफा का दाैर भी शुरू हो गया है। मंगलवार को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बेबी सिन्हा ने बैठक के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ महिला कांग्रेस की पूरी टीम ने अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा दे दिया।

जिला महिला कांग्रेस कमेटी को किया गया दरकिनार

बेबी सिन्हा की नाराजगी जिलाध्यक्ष के प्रति है। उन्होंने कहा कि बीस सूत्री के लिए नाम भेजना जिला अध्यक्ष का काम होता है। जिसमें जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने नाम भेजने में जिला महिला कांग्रेस कमेटी को दरकिनार किया है। सूची में सतगांवा से दो मृत व्यक्ति का भी नाम शामिल किए गए, जिससे साफ पता चलता है कि जिलाध्यक्ष का ध्यान पार्टी पर नहीं है।

सूची में अल्पसंख्यक को किया गया नजरअंदाज

वहीं जयनगर प्रखंड अध्यक्ष फहीम खान ने कहा कि 20 सूत्री के गठन में जिन लोगों का नाम उन्होंने दिया था उसकी जगह दूसरे लोगों का नाम आ गया है। सूची में अल्पसंख्यक को नजरअंदाज किया गया है। डोमचांच महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुषमा पांडे, झुमरीतिलैया महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष असगरी खातून, पवन कुमार यादव, चंदवारा ओबीसी प्रकोष्ठ, सलमा खातून महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, प्रिया सिंह महिला कांग्रेस मीडिया कोर्डिनेटर समेत कई लोगों ने इसपर नाराजगी जताते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया है।

मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित किया पत्र

वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी ने प्रखंड 20 सूत्री सदस्य से इस्तीफा देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरने और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र प्रेषित किया है। उन्होंने कहा कि 20 सूत्री की जो सूची जारी की गई है, उसमें कई खामियां है। जूनियर सदस्यों को 20 सूत्री का जिला उपाध्यक्ष और सदस्य बनाया गया, जबकि प्रदेश प्रतिनिधि को प्रखंड में स्थान दिया गया।

व्यक्तिगत स्वार्थ में कुछ लोग ऐसा कर रहे हैं: जिलाध्यक्ष

वहीं, कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने कहा कि व्यक्तिगत स्वार्थ में कुछ लोग ऐसा कर रहे हैं। यह सब बातें पार्टी फोरम में रखनी चाहिए। हमने अपने स्तर से सभी का नाम भेजा था।

राजद ने भी की नाराजगी जाहिर

उल्लेखनीय होगा के कोडरमा जिला में बीस सूत्री के अध्यक्ष प्रभारी मंत्री हफीजुल अंसारी है, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में कांग्रेस की लीलावती मेहता को मनोनीत किया गया है। वहीं कमेटी में राजद को कोई जगह नहीं मिलने से राजद ने भी इसपर नाराजगी जाहिर की है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।