Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Weather Update : रांची में अचानक बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश; Video

Jharkhand Weather Update झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया जिसके चलते शहर के कई इलाकों में भारी वर्षा हुई। तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश की होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। किसानों को भी काफी फायदा पहुंचा है। मंगलवार को भी राजधानी में मूसलाधार बारिश हुई थी।

By Jagran News Edited By: Shashank Shekhar Updated: Thu, 25 Jul 2024 01:53 PM (IST)
Hero Image
रांची में अचानक बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश

डिजिटल डेस्क, रांची। Jharkhand Weather Update झारखंड में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। इसका असर गुरुवार को देखने को मिला जब राजधानी रांची में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद शहर के कई इलाकों में भारी वर्षा हुई।

तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश की होने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। इससे पहले मंगलवार को भी मूसलाधार बारिश हुई थी। लगातार हो रही वर्षा की वजह से आम लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली है तो वहीं इसका फायदा किसानों को भी हुआ है।

इधर, धनबाद में सावन के तीसरे दिन सुबह से ही बादल छाए रहे और हल्की वर्षा हुई। दोपहर तक रिमझिम फुहारों के बाद मौसम ने रंग बदला। शाम में बारिश की गतिविधियां कम रहीं। गुरुवार से तीन-चार दिनों तक रुक-रुक कर वर्षा होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने 25 से 29 जुलाई के बीच राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना जताई है। उसके बाद 30 को राज्य के सभी स्थानों में वर्षा के आसार हैं। मौसम केंद्र रांची से जारी अपडेट में बताया गया है कि झारखंड में चक्रवाती घेरा बन गया है जो आसपास के हिस्से तक फैला है।

इसके साथ ही मानसून ट्रफ भी झारखंड होकर गुजर रहा है। इन दोनों सिस्टम के सक्रिय होने से मानसून की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है।

मैथन में 51 तो धनबाद में 10.4 मिलीमीटर वर्षा

पिछले 24 घंटे में धनबाद में 10.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। बंगाल से सटे मैथन में वर्षा का ग्राफ 51 मिलीमीटर रहा। एक जून से 24 जुलाई के बीच जिले में सामान्य वर्षा 442.4 मिलीमीटर की तुलना में 281.7 मिलीमीटर दर्ज किया गया। सामान्य की अपेक्षा 36 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

खूंटी के बाद सबसे कम अधिकतम तापमान वाला शहर बना धनबाद

हल्की वर्षा से ही शहर के तापमान में गिरावट आ गई है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर रहा। राज्य के 24 जिलों में खूंटी में 29.9 डिग्री के बाद धनबाद दूसरा सबसे कम अधिकतम तापमान वाला शहर रहा। तीसरे नंबर पर 30.6 डिग्री के साथ रांची रही।

तापमान कम रहने से मौसम सुहाना रहा। अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें- 

Jharkhand Weather Today: फिर मेहरबान हुआ मानसून! रांची सहित कई जिलों में मूसलाधार वर्षा, अगले 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश

Jharkhand Weather Today: झारखंड में आज हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, 22 जुलाई तक छाए रहेंगे काले बादल