Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महुआ माजी के नाम पर मातम मनाने वाली कांग्रेस का हाल देखिए... जीत पर ठुमक-ठुमक कर नाची...

Jharkhand Politics महुआ माजी के जीत के जश्न में शामिल हुए कांग्रेस के सभी शीर्ष नेताओं के साथ दीपिका पांडेय एवं तीन महिला विधायकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।महुआ के नामांकन से दूरी बनाने वाली कांग्रेस का उनपर प्रेम उमड़ पड़ा।

By Alok ShahiEdited By: Updated: Sat, 04 Jun 2022 07:41 AM (IST)
Hero Image
Jharkhand Politics: महुआ माजी के जीत के जश्न में शामिल हुए कांग्रेस के सभी नेता।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Politics राज्यसभा चुनाव के नामांकन से प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन के बीच यूपीए खेमे में बहुत कुछ बदल गया है। 31 मई को कांग्रेस के तेवर अपने सहयोगी के प्रति तल्ख थे, पार्टी विधायकों ने झामुमो और उसके नेतृत्व को तमाम उपमाओं से भी नवाजा था। लेकिन अब गुस्सा झाग की तरह बैठ गया है। शुक्रवार को विधानसभा में झामुमो प्रत्याशी महुआ माजी की जीत के जश्न के मुख्य बाराती कांग्रेसी ही दिखे। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय, मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत समेत पार्टी की तीन-तीन महिला विधायक दीपिका पांडेय सिंह, पूर्णिमा नीरज सिंह और अंबा प्रसाद खुशियों को साझा करती दिखीं। विधानसभा परिसर के भीतर कांग्रेस ने पूरी महफिल लूट ली। इस मौके पर झामुमाे से मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी मौजूद थे लेकिन कांग्रेस का उत्साह देख वे भी किनारे हो लिए।

यह भी पढ़ें : निशिकांत दुबे ने गब्‍बर की तरह पूछा... अब तेरा क्या होगा रे कालिया? साहिबगंज से आ रही अच्छी खबर

झामुमो ने मनाया जश्न, विधानसभा से गुरुजी के आवास तक निकाला जुलूस

झामुमो ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित महुआ माजी की जीत का जश्न पूरे उत्साह से मनाया। विधानसभा के समक्ष ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने ने अबीर-गुलाल के साथ पटाखे छोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिला खुशी साझा की। महुआ माजी के साथ झामुमो के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा से मेन रोड होते हुए मोरहाबादी मैदान स्थित दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आवास तक जुलूस निकाला। इस बीच महुआ माजी ने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

यह भी पढ़ें : Jharkhand News: हाई कोर्ट के आदेश से हड़कंप... गिरफ्तारी के डर से गिरते-पड़ते हाजिर हुए देवघर DC मंजूनाथ भजंत्री

महुआ माजी व आदित्य साहू राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित 

राज्यसभा के लिए झारखंड कोटे से खाली हो रही दो सीटों के लिए एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार आदित्य साहू व झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ माजी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। राज्यसभा चुनाव में किसी तीसरे प्रत्याशी के चुनाव मैदान में न उतरने और छंटनी के बाद दोनों ही प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए जाने के बाद शुक्रवार को दोनों ही प्रत्याशियों की जीत की घोषणा कर दी गई। झारखंड विधानसभा में निर्वाची पदाधिकारी सैयद जावेद हैदर ने चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद शाम चार बजे महुआ माजी और सवा चार बजे आदित्य साहू को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। चुनाव में जीत की अधिकृत घोषणा का झामुमो और भाजपा समर्थकों ने जमकर जमकर नारेबाजी की। दोनों ही दलों के प्रत्याशी ने जीत का श्रेय अपनी पार्टी को दिया।

कांग्रेस ने झामुमो के साथ साझा की जीत की खुशी

महुआ माजी की जीत की खुशी कांग्रेस ने मिलकर साझा की। इस मौके पर कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं राज्य सरकार के मंत्री आलमगीर आलम, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता, कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह, पूर्णिमा नीरज सिंह, अंबा प्रसाद मौजूद थी जबकि झामुमो की ओर से मंत्री मिथिलेश ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं, आदित्य साहू भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के साथ प्रमाणपत्र लेने पहुंचे। इस मौके पर विरोधी दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण, भाजपा विधायक सीपी सिंह, अनंत ओझा, समरी लाल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चौथी बार झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए सदस्य

झारखंड में यह चौथा मौका है जब राज्यसभा के लिए उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इससे पूर्व 2004 में भाजपा से यशवंत सिन्हा व झामुमो से स्टीफन मरांडी राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। 2006 में कांग्रेस की माबेल रेबेलो एवं भाजपा के एसएस अहलूवालिया निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। वहीं वर्ष 2014 में निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवाणी व राजद के प्रेमचंद गुप्ता निर्विरोध चुने गए थे।

समाज के अंतिम व्यक्ति तक तक पहुंचने का प्रयास करूंगी। पार्टी को आगे ले जाने का प्रयास करूंगी। राज्यसभा में झारखंड की महिलाओं की आवाज बनूंगी। महुआ माजी

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव के साथ झारखंड की आवाज को ऊपरी सदन में बुलंद करूंगा। गांव, गरीब और किसान का बेटा हूं, ऊपरी सदन में उनकी आवाज बनूंगा। आदित्य साहू

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें