Move to Jagran APP

Jharkhand News: गर्मी में दोपहर एक बजे तक खुलेंगे स्कूल, इसका विरोध कर रहें शिक्षक, क्या है मांग, जानें...

Jharkhand News झारखंड के सरकारी स्कूलों को दोपहर एक बजे तक खोले जाने के आदेश का शिक्षक संघ विरोध कर रहे हैं। बता दें कि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सरकारी स्कूलों को सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक खोलने ने का आदेश दिया है।

By Sanjay KumarEdited By: Updated: Sat, 02 Apr 2022 06:38 PM (IST)
Hero Image
Jharkhand News: गर्मी में दोपहर एक बजे तक खुलेंगे सरकारी स्कूल

रांची, राज्य ब्यूरो। गर्मी में झारखंड के सरकारी स्कूलों को अपराह्न एक बजे तक खोले जाने के आदेश का शिक्षक विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि अपराह्न एक बजे छुट्टी मिलने के बाद बच्चों का घर लौटना काफी नुकसानदायक होगा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सरकारी स्कूलों को ग्रीष्मकाल में एक अप्रैल से 30 जून तक सुबह सात बजे से अपराह्न एक बजे तक खोलने ने का आदेश दिया है।

शिक्षकों ने इस आदेश को अनुचित बताते हुए कहा है कि इसी महीने कुछ ही दिनों के बाद न्यायालय जरूर प्रातःकालीन हो जाएगा, लेकिन छोटे-छोटे बच्चों वाला संस्थान एक बजे तक खुला रहेगा।

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का क्या है कहना...

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव राममूर्ति ठाकुर ने कहा कि दोपहर 12 बजे से अपराह्न एक बजे तक सबसे अधिक गर्मी पड़ती है। इस अवधि में बच्चों को स्कूल से छुट्टी देना किसी भी तरह सही नहीं होगा। उन्होंने इसके विरोध में शिक्षा सचिव को ज्ञापन सौंपने की बात कही।

राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ का क्या है कहना...

झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्रा ने भी कहा है कि ग्रीष्म कालीन विद्यालय संचालन की समय सारणी से संबधित आदेश बिल्कुल छात्र हित में नहीं है। संघ इस आदेश में संशोधन की मांग करता है। पूर्व की तरह समय सुबह 6.30 से 11.30 बजे तक निर्धारित करने पर विचार किया जाना चाहिए।

इधर, इंटरनेट मीडिया पर भी शिक्षक इस आदेश का भारी विरोध कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि पदाधिकारी एसी में बैठकर इस तरह का अव्यवहारिक आदेश जारी कर देते हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।