Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

School Open: 720 दिनों के लंबे अंतराल के बाद स्कूलों में पहुंचे नन्हें-मुन्हे बालक के स्वागत तस्वीरों में देखें...

Jharkhand School Open 720 दिनों के लंबे अंतराल के बाद नन्हें-मुन्हे बालक बालिका आज स्कूल पहुंचे। तिरंगे के रंगों से सुसज्जित विद्यालय प्रवेश द्वार तथा वर्ग प्रवेश द्वार पर बच्चों को बैलून देकर स्वागत किया गया। तस्वीरों में देखें...

By Sanjay KumarEdited By: Updated: Mon, 07 Mar 2022 11:16 AM (IST)
Hero Image
Jharkhand School Open: 720 दिनों के लंबे अंतराल के बाद स्कूलों में पहुंचे नन्हें-मुन्हे बालक

रांची, जासं। Jharkhand School Open झारखंड की राजधानी रांची शहर के स्कूलों में 720 दिनों के लंबे अंतराल के बाद नन्हें-मुन्हे बालक बालिका पहुंचे। स्कूलों में चहलकदमियों के साथ राजकीयकृत आदर्श मध्य विद्यालय, पंडरा रांची के परिसर में आज रौनक लौट आई है। विद्यालय में बाल संसदीय मंत्रिमंडल एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के समूह द्वारा सभी छोटे बच्चों का मुख्य द्वार पर ही कुमकुम, रोड़ी, चन्दन का टीका लगाकर, पुष्प वर्षा कर एवं शुभ दीपक आरती के साथ स्वागत किया गया। तिरंगे के रंगों से सुसज्जित विद्यालय प्रवेश द्वार तथा वर्ग प्रवेश द्वार पर बच्चों को बैलून देकर स्वागत किया गया। गीत नृत्य के साथ मंच पर उनका तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जोहार भी किया गया। प्राचार्य अशोक प्रसाद सिंह ने अपने शब्दों के साथ उनका स्वागत किया एवं विद्यालय के अनुशासन, पढ़ाई एवं स्वच्छता सफाई की व्यवस्था में समर्पित भाव से सहयोग का अनुरोध किया। शिक्षकों को गतिविधि आधारित मनोरंजक विधि से पठन पाठन का निर्देश दिया। वर्गवार शिक्षकों द्वारा बच्चों के पारिवारिक कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त करते हुए बच्चों को धीरे-धीरे विद्यालय और पढ़ाई के प्रति आकर्षित करने के साथ ही उनके प्रथम दिवसीय स्कूली दिवस को आनंद दायी बनाया जा रहा है। इस अवसर पर बच्चों के साथ उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्था को सराहा। पहले दिन लगभग चालीस प्रतिशत 500 से अधिक बच्चे उपस्थित हुए हैं।

विद्यालय के परिसर में आज लौट आई रौनक

सालों बाद प्रार्थना की पंक्ति में छात्र

बैलून देकर किया गया स्वागत

कोविड सुरक्षा का रखा जा रहा है ख्याल