Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Daroga Promotion: झारखंड के इन दारोगा की बल्ले-बल्ले! पुलिस इंस्पेक्टर में प्रोन्नति पर बोर्ड ने लगाई मुहर

झारखंड डीजीपी की अध्यक्षता में महानिदेशक चयन पर्षद की बैठक में राज्य के 22 दारोगा प्रमोशन के योग्य पाए गए हैं। ये सभी अब पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नत होंगे। बैठक में 49 दारोगा के प्रमोशन पर विचार हुआ। इसमें से 22 दारोगा प्रोन्नति के योग्य पाए गए वहीं 22 दारोगा वृहत सजा प्रभावी होने के कारण प्रोन्नति के लिए अयोग्य पाए गए।

By Dilip Kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Tue, 23 Jul 2024 08:04 AM (IST)
Hero Image
22 दारोगा को इंस्पेक्टर के प्रोन्नति के लिए योग्य पाया गया।

राज्य ब्यूरो, रांची। डीजीपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में महानिदेशक चयन पर्षद की बैठक में राज्य के 22 दारोगा प्रोन्नति के योग्य पाए गए हैं। ये पुलिस निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत होंगे। क्षेत्रीय स्तर पर मनोनयन के आधार पर डीजीपी की अध्यक्षता वाली बोर्ड की बैठक हुई थी।

इस बैठक में राज्य के 49 दारोगा की प्रोन्नति पर विचार किया गया। इसमें 22 दारोगा को इंस्पेक्टर के प्रोन्नति के योग्य पाया गया, वहीं 22 अन्य दारोगा को वृहत सजा प्रभावी होने के चलते प्रोन्नति के लिए अयोग्य पाया गया है।

पांच ऐसे दारोगा हैं, जिनकी प्रोन्नति लंबित है। उनमें से चार पर विभागीय कार्यवाही लंबित व एक पर नारायणपुर थाना से संबंधित एक मामला लंबित है।

ये दारोगा होंगे पुलिस इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नत

सुधीर प्रसाद साहू (हजारीबाग), शिव बिहारी तिवारी (लातेहार, धनबाद), शंभू प्रसाद सिंह (लोहरदगा, धनबाद), त्रिलोचन तामसोय (झारखंड जगुआर, देवघर), पृथ्वी सेन दास (रांची, पलामू), विजय कुमार (रांची, गिरिडीह), अभिजीत गौतम (एटीएस), मुकेश चौधरी (लातेहार, धनबाद), गुलशन भेंगरा (रामगढ़, गुमला), सोनी प्रताप (कोडरमा, रांची), अजीत कुमार भारती (रेल धनबाद), प्रशांत कुमार-1 (गिरिडीह, जामताड़ा), हरदियुस टोप्पो (रांची, देवघर), दयानंद सोरेन (जेपीए हजारीबाग, बोकारो), संजय जनक मूर्ति (दुमका, बोकारो), संजय चंद्र उरांव (विशेष शाखा), राजीव प्रकाश (दुमका, धनबाद), मोहम्मद कुद्दुस (जमशेदपुर), मानकी सुंडी (हजारीबाग), बैजनाथ कुमार (गिरिडीह), एस. खालीद ईमाम (रांची) व पूनम कुजूर (पलामू)।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: सैनिक मार्केट में दुकान खाली कराने के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार

Jharkhand News: ASI राहुल कुमार सिंह की मौत से हट गया पर्दा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया चौंकाना वाला सच