Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हावड़ा-मुंबई मेल हादसा: बिहार-महाराष्ट्र और गुजरात की कई ट्रेनों का रूट बदला, यात्रा से पहले देख लें लिस्ट

चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबम्बू रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा-मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में अबतक दो लोगो की मौत होने की सूचना है। वहीं कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी है। ट्रेनों के आवागमन को दोबारा शुरू करने के लिए भी काम जारी है। इस बीच रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Tue, 30 Jul 2024 11:05 AM (IST)
Hero Image
हावड़ा-सीएसटीएम (मुम्बई) मेल के डिरेलमेंट की वजह का बदला कई ट्रेनों का मार्ग।

जागरण संवाददाता, रांची। चक्रधरपुर मंडल में 12810 हावड़ा-सीएसटीएम (मुम्बई) मेल के डिरेलमेंट की वजह से कई ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

  1. 13287 दुर्ग - आरा एक्सप्रेस मंगलवार को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग राउरकेला - नुआगांव - मुरी - कोटिशिला - बोकारो स्टील सिटी - भोजुड़ीह - जयचंडी पहाड़ - आसनसोल होकर चलेगी।
  2. 13288 आरा - दुर्ग एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग आसनसोल - जयचंडी पहाड़ - भोजुडीह - बोकारो स्टील सिटी - कोटशीला - मूरी - नुआगांव - राउरकेला होकर चलेगी |
  3. ट्रेन 12130 हावड़ा - पुणे एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सिनी - कान्ड्रा - पुरुलिया - हटिया - नुआगांव - राउरकेला होकर चलेगी।
  4. 18005 हावड़ा - जगदलपुर एक्सप्रेस चांडिल - मुरी - हटिया - राउरकेला होकर चलेगी।
  5. 12834 हावड़ा - अहमदाबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल - पुरुलिया - हटिया - राउरकेला होकर चलेगी।
  6. 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनल - शालीमार एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग राउरकेला - हटिया - पुरुलिया - टाटानगर होकर चलेगी।
  7. 12859 मुंबई सी एस टी एम - हावड़ा एक्सप्रेस राउरकेला - हटिया - पुरुलिया - टाटानगर होकर चलेगी।
  8. 12833 अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग राउरकेला - हटिया - पुरुलिया - टाटानगर होकर चलेगी।

यह भी पढ़ें: Howrah Mumbai Mail Accident: हावड़ा-मुंबई मेल मालगाड़ी से टकराई, 20 कोच क्षतिग्रस्त; 2 की मौत और कई घायल

हावड़ा-मुंबई मेल हादसे के बाद कई ट्रेनें रद्द और कई का रूट बदला, हजारों यात्री फंसे; देखें पूरी लिस्ट

हावड़ा-मुंबई मेल हादसे के बाद कई ट्रेनें रद्द और कई का रूट बदला, हजारों यात्री फंसे; देखें पूरी लिस्ट

Howrah-Mumbai Mail Accident: झारखंड में 6 महीने के अंदर तीसरी बड़ी ट्रेन दुर्घटना, बढ़ते हादसों ने रेल सुरक्षा पर उठाए सवाल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर