Move to Jagran APP

झारखंड सरकार ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के आदेश रद्द किए, नए पदस्थापन की घोषणा; देखें लिस्ट

झारखंड सरकार ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के आदेश रद्द कर दिए हैं और नए पदस्थापन की घोषणा की है। राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 पदाधिकारियों का पदस्थापन और 5 का तबादला किया गया है। पूर्वी सिंहभूम के जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय अपने पद पर बने रहेंगे जबकि धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त रविराज शर्मा भी अपने पद पर बने रहेंगे।

By Neeraj Ambastha Edited By: Mohit Tripathi Updated: Mon, 14 Oct 2024 09:43 PM (IST)
Hero Image
राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रतीक्षारत 12 पदाधिकारियों का भी हुआ पदस्थापनद के नगर आयुक्त।

राज्य ब्यूरो, रांची। पूर्वी सिंहभूम के जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय अपने पद पर बने रहेंगे। राज्य सरकार ने 25 सितंबर को इनका स्थानांतरण श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग में अवर सचिव के पद पर कर दिया था, लेकिन इन्होंने योगदान नहीं दिया था। अब राज्य सरकार ने उक्त स्थानांतरण के आदेश को रद कर दिया है।

इसी तरह, धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त रविराज शर्मा भी अपने पद पर बने रहेंगे। पूर्व में इनका स्थानांतरण वाणिज्यकर विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कर दिया गया था। कार्मिक विभाग ने सोमवार को उक्त स्थानांतरण आदेश को निरस्त कर दिया।

विभाग ने इसी के साथ राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 पदाधिकारियों का पदस्थापन किया है। साथ ही पांच पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इसके तहत, राज्य प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी उदय कुमार को रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार का सचिव बनाया गया है।

इसी तरह महेंद्र छोटन उरांव को जगन्नाथपुर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। आठ अक्टूबर को इसी पद पर पदस्थापित किए गए ओमप्रकाश यादव को उनके पदस्थापन को निरस्त करते हुए श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग में अवर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।

किरण बोदरा को गृह एवं कारा विभाग में अवर सचिव तथा प्रमोद राम को खूंटी का जिला कल्याण पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

प्रतीक्षारत पदाधिकारियों का पदस्थापन

  • रविशंकर विद्यार्थी संयुक्त सचिव, कृषि एवं पशुपालन विभाग
  • मंजूरानी स्वांसी संयुक्त सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार
  • पवन कुमार मंडल संयुक्त सचिव, महिला एवं बाल विकास
  • रतन कुमार सिंह जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, पलामू
  • हीरा कुमार अपर समाहर्ता, देवघर
  • मनोज कुमार निदेशक, जियाडा, बोकारो
  • मतियस विजय टोप्पो जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, हजारीबाग
  • अनिता केरकेट्टा भूमि सुधार उपसमाहर्ता, जगन्नाथपुर, पश्चिम सिंहभूम
  • सुनील कुमार प्रजापति भूमि सुधार उपसमाहर्ता, खुरी-महुआ, गिरिडीह
  • सचिदानंद महतो भूमि सुधार उपसमाहर्ता, बगोदर-सरिया, गिरिडीह
  • महेश्वर महतो जिला भू अर्जन पदाधिकारी, गुमला
  • राजेंद्र प्रसाद गुप्ता अवर सचिव, राज्यपाल सचिवालय
लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें