Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JDU में शामिल हुए झारखंड के दिग्गज नेता सरयू राय, संजय झा ने दिलाई सदस्यता

Saryu Rai Joins JDU झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच जमशेदपुर पू्र्वी से निर्दलीय विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय ने जदयू का दामन थाम लिया है। जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। दरअसल सरयू राय ने 2019 में झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

By Pradeep singh Edited By: Shashank Shekhar Updated: Sun, 04 Aug 2024 07:25 PM (IST)
Hero Image
सरयू राय ने थामा जदयू का दामन। फोटो- जागरण

राज्य ब्यूरो, रांची। Saryu Rai Joins JDU राज्य सरकार के पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने पटना में उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य खीरू महतो समेत अन्य नेता उपस्थित थे।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने दल में उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके आगमन से मजबूती मिलेगी। इसी के साथ ही कई दिनों से चली आ रही अटकलों को भी विराम लग गया है। सरयू राय ने हाल के दिनों में कई बार पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। नीतीश कुमार ने इच्छा जताई थी कि वे जदयू में शामिल होकर झारखंड में संगठन का विस्तार करें।

संभावना जताई जा रही है कि सरयू राय प्रदेश में जदयू की कमान संभाल सकते हैं। वे अपने दल भारतीय जनतंत्र मोर्चा का जदयू में विधिवत विलय भी करेंगे। सरयू राय जनतंत्र मोर्चा के संरक्षक हैं। वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा से टिकट नहीं मिलने के कारण सरयू राय ने पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव मैदान में चुनौती देकर परास्त किया था।

इस बार भी जमशेदपुर पूर्वी से ही चुनाव लड़ेंगे सरयू राय

सरयू राय विधानसभा का आगामी चुनाव जमशेदपुर पूर्वी से जदयू के टिकट पर लड़ेंगे। इसकी प्रबल संभावना है कि इस सीट पर उन्हें भाजपा का समर्थन मिले। जदयू का केंद्र के साथ-साथ बिहार में भी भाजपा से तालमेल है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में भी तालमेल के तहत भाजपा इस सीट पर समर्थन का फैसला ले सकती है।

ये भी पढ़ें- 

Saryu Roy: 'बन्ना द्वारा मुझ पर लगाए गए आरोपों की जांच कराएं', सरयू राय ने मुख्यमंत्री को दे डाली चुनौती

CM हेमंत सोरेन से मिले सरयू राय, स्वास्थ्य मंत्री पर लगा दिया गंभीर आरोप; कर दी कार्रवाई की मांग

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर