Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Weather: रांची में आज बूंदाबांदी के आसार, और गिरेगा पारा; राज्य भर में ठंड बढ़ने का अनुमान

आज झारखंड की राजधानी में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं प्रदेश भर में तापमान में गिरावट भी देखी जा सकती है जिसकी वजह से ठंड बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि रांची का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आज कल शाम होते ही कुहासे से शहर ढकने लग रहा है।

By verendra RawatEdited By: Mukul KumarUpdated: Thu, 26 Oct 2023 08:07 AM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, रांची। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण गुरुवार को राज्यभर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि इस दौरान पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न दबाव तेजी से आगे बढ़ रहा है।

गुरुवार को उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने और गहरे निम्न दबाव के रूप में बुधवार की शाम खेपुपारा और चटगांव के बीच बांग्लादेश के तट को पार चुका है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि रांची का पिछले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री कम हुआ है। जिसके कारण शाम होते ही लोगों को अब ठंड लगने लगी है।

बारिश के कारण गिरेगा तापमान

अगर झारखंड में हल्की बारिश होती है तो न्यूनतम तापमान में ओर भी गिरावट देखने को मिल सकती है। बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड होने की संभावना है। वहीं शाम होते ही शहर में कुहासा गिरने लगा है। वहीं, चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में गुरुवार को आसमान साफ रहेगा।

पलामू व लातेहार में अधिकतम तापमान में गिरावट व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान में 0.4 डिसे की कमी हुई है। न्यूनतम तापमान में 24 घंटे के भीतर अपने बिंदू से बढ़ गया है। इससे लोगों को रात में ठंड का एहसास होने लगा हे। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिसे व न्यूनतम तापमान 19.5 डिसे रहा।

यह भी पढ़ें- Bihar Weather: चक्रवात ने मोड़ी दिशा, आज शाम में तेजी से बदलेगा तापमान, जानें कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का हाल

यह भी पढ़ें- Chhath Puja Special Trains: बिहार और दिल्ली के बीच चलेंगी 42 स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने की घोषणा; जानें रूट और टाइमिंग

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें